![]() |
| 3 लाख से अधिक की अवैध शराब पकड़ी, गाड़ी भी जब्त Aajtak24 News |
इंदौर। आबकारी विभाग में कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध शराब पकड़ी है। साथ ही कार्रवाई में चार दो पहिया वाहन भी जब्त किए हैं। बताया जा रहा है कि जब्त शराब और वाहन की कीमत 3 लाख रुपए से भी अधिक है।जानकारी अनुसार कलेक्टर शिवम वर्मा ने अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इस पर सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी ने 09-10 सितम्बर को आबकारी विभाग की विभिन्न टीमों द्वारा शहरी क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। इसमें 4 दोपहिया वाहनों पर तस्करी कर ले जाई जा रही देशी और विदेशी शराब के साथ अन्य स्थानों से भी अवैध शराब बरामद की गई। बरामद की गई शराब की मात्रा 9 बल्क लीटर विदेशी शराब स्प्रिट, 21 बल्क लीटर विदेशी मदिरा बियर, 45 बल्क लीटर देशी मदिरा और 12 लीटर हाथ भट्टी शराब सहित 4 दोपहिया वाहन जब्त किए गए। आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। जप्त मदिरा व वाहनों कुल बाज़ार मूल्य लगभग 3 लाख 12 हजार रुपये से अधिक है।
