इंदौर नगर निगम का ई-पोर्टल बंद, टाइम पास करते दिखे राजस्व विभाग के कर्मचारी karmachari Aajtak24 News


इंदौर नगर निगम का ई-पोर्टल बंद, टाइम पास करते दिखे राजस्व विभाग के कर्मचारी karmachari Aajtak24 News

इंदौर - वित्तीय वर्ष 2025-26 शुरू होते ही नगर निगम के राजस्व विभाग का ई-पोर्टल बंद हो चुका है। ई-पोर्टल बंद होने से जो लोग नगर निगम के टैक्स का भुगतान करना चाहते हैं वह परेशान हो रहे हैं। अब निगम का यह ई-पोर्टल 10 अप्रैल को दोबारा शुरू होगा। बताया जाता है कि ई-पोर्टल को अपडेट करने के लिए इसे 1 अप्रैल से बंद कर दिया गया है। दूसरी ई-पोर्टल बंद होने से राजस्व विभाग के कर्मचारियों का टाइम पास भी नहीं हो पा रहा है। राजस्व विभाग के कैश काउंटरों के कर्मचारी ग्रुप में बैठकर वही पार्टी करते देखे जा सकते हैं। वैसे भी कैश काउंटरों के कुछ ही कर्मचारी ऐसे हैं जो नियमित कार्य करते हैं अधिकतर काउंटरों पर कर्मचारियों को टाइम पास करते ही देखा जा सकता है। जानकारी अनुसार वित्तीय वर्ष समाप्त होते ही नगर निगम का ई-पोर्टल अपडेट किया जाता है। इसके लिए हर वर्ष 1 अप्रैल से एक सप्ताह तक नगर निगम में टैक्स भरने वालों को परेशानी उठाना पड़ती है। इस दौरान न तो कोई टैक्स जमा होता है और ना ही किसी प्रकार की कोई रसीद ही नगर निगम के केस काउंटर से काटी जाती है। सबसे ज्यादा परेशानी उन लोगों को होती है जो विवाह रजिस्ट्रेशन आदि के लिए फीस जमा करना चाहते हैं। ई-पोर्टल बंद होने पर ऐसे लोगों को एक सप्ताह तक इंतजार करना पड़ता है। हालांकि नगर निगम में जब से सारा डाटा ई-पोर्टल पर शिफ्ट किया गया है तब से मैन्युअल राशि दे नहीं काटी जाती हैं। 

6 से अधिक काउंटर लेकिन दो ही रहते हैं चालू 

वैसे तो नगर निगम मुख्यालय के राजस्व विभाग में टैक्स जमा करने के लिए 6 से अधिक काउंटर है लेकिन इनमें से वास्तविक रूप में सिर्फ दो ही काउंटर चालू रहते हैं। एक काउंटर पर नकदी जमा होता है और दूसरे काउंटर पर चेक के द्वारा टैक्स जमा किया जाता है। इनके अलावा एक काउंटर से बिल आदि निकाल कर देने के लिए कर्मचारी रहते हैं। अन्य बचे हुए शेष काउंटरों पर कर्मचारी बैठे हुए टाइम पास करते देखे जा सकते हैं। यहां आने वाले लोगों को नियमित रूप से चलने वाले दोनों काउंटरों पर जाने के लिए कहा जाता है। 



Post a Comment

Previous Post Next Post