 |
इंडियन जर्नालिस्ट ऐशोसियान राष्ट्रीय सचिव, मसूद जावेद क़ादरी |
खंडवा - मध्य प्रदेश: ANT News, ऑल न्यूज टाइम्स के एडिटर इन चीफ मसूद जावेद क़ादरी को इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपकर इस महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया। राष्ट्रीय सचिव का पदभार संभालने के तुरंत बाद, मसूद जावेद क़ादरी ने संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए बुरहानपुर जिलाध्यक्ष शकील खान, इंदौर जिलाध्यक्ष हमीद कुरैशी, कटनी जिलाध्यक्ष रशीद हसन, शाजापुर जिलाध्यक्ष मनीष कुमार और नर्मदापुरम (होशंगाबाद) जिलाध्यक्ष गौरव कुमार की भोपाल जिलाध्यक्ष नवेद खान, हरियाणा झंझार जिलाध्यक्ष श्री राकेश जी , अशोक नगर जिलाध्यक्ष राजेंद्र तिवारी को नियुक्त किया इन्हें जल्द ही नियुक्ति पत्र प्रदान किया जाएगा मसूद जावेद क़ादरी ने बताया कि ये सभी जिलाध्यक्ष एक महीने के भीतर कार्यकारिणी का गठन करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन देश के 16 राज्यों में सक्रिय है और शेष राज्यों में भी जल्द ही नियुक्तियां की जाएंगी। इसके अलावा, मध्य प्रदेश में भी जल्द ही प्रदेश कार्यकारिणी गठित होगी और अन्य राज्यों में भी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाएंगे। राष्ट्रीय सचिव बनने पर देशभर के पत्रकारों और मीडिया संस्थानों ने मसूद जावेद क़ादरी को बधाई और शुभकामनाएं दीं। शुभकामनाएं देने वालों में प्रमुख रूप से हैदराबाद इंग्लिश मीडिया के प्रधान संपादक और भारत समाचार एजेंसी के सीईओ मोहम्मद परवेज, भोपाल आज तक 24 के प्रधान संपादक चंद्र शेखर चौहान, दिल्ली जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सचिव डॉ. एच के सेठी, इंदौर खुलासा टूडे के प्रधान संपादक असलम कुरैशी, ANT News मध्य प्रदेश के इंचार्ज नवेद खान, ANT News जबलपुर संभाग ब्यूरो तालिब हुसैन, ANT News उज्जैन संभाग ब्यूरो हफीज शाह, वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रेस फोटोग्राफर निशिकांत मंडलोई, रीवा जिला ब्यूरो स्वामी संत शरण सिंह जी, आगरा जिला ब्यूरो फैजानाउद्दीन, दिल्ली एक्स राष्ट्रीय संगठन एडवाइजर सुनील कुमार मिश्रा, हरियाणा के राकेश जी, अशोक नगर से राजेंद्र तिवारी, उत्तराखंड के एक्स प्रदेश अध्यक्ष फहीम खान, रायसेन जिला ब्यूरो सईद नादा, छतरपुर नवभारत जिला ब्यूरो अवस्थी जी, पत्रकार इमरान जी (भोपाल), बुरहानपुर से ईटीवी के सोनू सोहेल, सुमेश तायडे और मनोज मिश्रा सभी ने मसूद जावेद क़ादरी को उनकी इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।
 |
इंडियन जर्नालिस्ट ऐशोसियान राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज एहमद कुरैशी |