![]() |
रायपुर - छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की समीक्षा बैठक में भाग लिया। इस बैठक की अध्यक्षता गृह मंत्री श्री अमित शाह ने की।
मुख्यमंत्री श्री साय ने राज्य में नक्सल ऑपरेशन और विकास कार्यों की प्रगति पर विस्तृत जानकारी दी। बैठक में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में चल रही सुरक्षा योजनाओं और विकास परियोजनाओं पर चर्चा की गई।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा सहित अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री भी उपस्थित थे। बैठक का उद्देश्य नक्सल समस्या से प्रभावित राज्यों में सुरक्षा और विकास के बीच समन्वय स्थापित करना और इन क्षेत्रों में शांति बहाल करना था।
Tags
Raipur