दुर्ग में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 18वीं किस्त का सजीव प्रसारण संपन्न Live telecast of 18th installment of Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana completed in Durg

दुर्ग में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 18वीं किस्त का सजीव प्रसारण संपन्न Live telecast of 18th installment of Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana completed in Durg

 दुर्ग -  प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के 18वें किस्त की राशि का हस्तांतरण प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा महाराष्ट्र के वाशिंन में आयोजित एक कार्यक्रम में किया गया। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र, पाहंदा (अ) दुर्ग में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जनपद सदस्य श्री घनश्याम कौशिक, उप संचालक कृषि, दुर्ग श्री संदीप भोई, ग्राम पाहंदा के प्रगतिशील कृषक श्री राजेंद्र साहू, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक श्री ईश्वरी कुमार, कृषि विभाग के अधिकारी, और जिले के लगभग 100 कृषक और महिलाएं उपस्थित थीं।

किसानों को योजनाओं की जानकारी

केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री ने इस अवसर पर केंद्र सरकार द्वारा किसानों को सशक्त बनाने के लिए किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि के लिए क्रियान्वित योजनाओं की रूपरेखा पर प्रकाश डाला।

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में देश के किसानों से पशुधन विकास और कृषि में नवाचारों के समावेश के बारे में बात की।

विशेषज्ञों के व्याख्यान

मुख्य अतिथि श्री घनश्याम कौशिक ने प्राकृतिक खेती के महत्व पर जोर दिया, जबकि श्री राजेंद्र साहू ने गौ-आधारित खेती पर व्याख्यान दिया। उप संचालक कृषि दुर्ग श्री संदीप भोई ने जिले में किसान सम्मान निधि योजना से लाभान्वित किसानों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया।

कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक श्री ईश्वरी कुमार ने किसानों को मृदा सुधार के लिए आवश्यक जानकारी दी। इस दौरान कृषि अभियांत्रिकी वैज्ञानिक डॉ. विनय कुमार नायक, उद्यानिकी वैज्ञानिक डॉ. कमल नारायण, और प्रक्षेत्र प्रबंधक श्रीमती सृष्टि तिवारी भी उपस्थित थे।

यह कार्यक्रम किसानों को योजनाओं और तकनीकी जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम था।

Post a Comment

Previous Post Next Post