![]() |
महिलाओं को अपराध और कानूनों के प्रति जागरूक करने के लिए बिलाईगढ़ पुलिस ने लगाया चलित थाना Bilaigarh police set up mobile police station to make women aware about crime and laws |
सारंगढ़-बिलाईगढ़ - पुलिस अधीक्षक श्री पुष्कर शर्मा के निर्देशन में बिलाईगढ़ पुलिस द्वारा महिलाओं को अपराध और उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज ग्राम ठाकुरदिया में "चलित थाना" का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को विभिन्न अपराधों के प्रति जागरूक किया गया और उन्हें महिला सुरक्षा के लिए बनाए गए कानूनों की जानकारी दी गई। साथ ही सायबर फ्रॉड से बचने, नशामुक्ति और यातायात नियमों के पालन पर भी जोर दिया गया।
चलित थाना में उपस्थित टीम: एएसआई विमला मनहर, अंजान सिंह, आरक्षक प्रत्येंद्र अनिल, और ग्रामवासी।
Tags
Sarangad bilaigad