![]() |
जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने दिलाई 370 लोगों को भाजपा की सदस्यता sadsyata Aajtak24 News |
जशपुर - विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने सदस्यता अभियान में तेजी लाते हुवे 370 लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई है।सन्ना क्षेत्र के एकम्बा,मरंगी और डूमरकोना में भाजपा के रीति नीति से ग्रामीणों को अवगत करा सदस्यता अभियान में गति विधायक ने दिलाई है। ज्ञात हो कि इस वक्त भाजपा का सदस्यता अभियान चल रहा है,जिसमें जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने जमकर हिस्सा लेते हुवे सन्ना क्षेत्र में 370 लोगों की भाजपा की सदस्यता दिलाई है।सन्ना क्षेत्र के एकम्बा,मरंगी और डूमरकोना में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुवे विधायक श्रीमती भगत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है,यहां कार्यकर्ताओं को उनके कार्यों के अनुसार उचित स्थान दिया जाता है।श्रीमती भगत ने कहा कि मैं भारतीय जनता पार्टी की एक छोटी सी कार्यकर्ता हूं लेकिन मेरे कार्यों के अनुसार आज पार्टी ने मुझे विधायक बनने का मौका दिया है, इसी प्रकार अन्य लोगों को भी उनके कार्यों और जनाधार के आधार पर सांसद,जिला पंचायत अध्यक्ष,उपाध्यक्ष,जनपद पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष सहित पार्टी के अन्य पदों पर आसीन किया गया है।भारतीय जनता पार्टी ने यहां के कार्यकर्ताओं को मंत्री से लेकर मुख्यमंत्री बनने तक का मौका दिया है।आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भी हमारे जिले से ही भारतीय जनता पार्टी के ही कार्यकर्ता हैं वहीं इससे पूर्व भी कई मंत्री यहां से बने वह भी भाजपा के ही कार्यकर्ता रहे।इस दौरान मंगल भगत,नसरुल्लाह सिद्दीकी, काजल राय,बलवंत गुप्ता,अमृत बुनकर,राम खेलावन यादब,प्रिंसिपल भगत,आनंद यादव सहित अन्य कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित थे।