देवास जिले में चल रहा अमृत संचय अभियान, करोड़ों लीटर बारिश का जल हुआ सहेजा Amrit Sanchay campaign going on in Dewas district, crores of liters of rain water saved


देवास जिले में चल रहा अमृत संचय अभियान, करोड़ों लीटर बारिश का जल हुआ सहेजा Amrit Sanchay campaign going on in Dewas district, crores of liters of rain water saved

 देवास  -  जनपद पंचायत बागली की ग्राम पंचायत चांसिया में जन सहयोग से बोरीबंधान का निर्माण किया गया है। वर्षा जल के संचय हेतु जिले में अमृत संचय अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम और विभिन्न जल स्रोतों पर बोरी बंधान का निर्माण किया जा रहा है।

इस अभियान का उद्देश्य जिले के नागरिकों को वर्षा जल सहेजने के लिए प्रेरित करना है, ताकि आने वाले समय में जल संकट का सामना न करना पड़े। अभियान में सभी की सहभागिता से करोड़ों लीटर बारिश का जल सहेजा जा चुका है।

जिले के नागरिक भी पानी को सहेजने के लिए इस महत्त्वपूर्ण अभियान से जुड़ रहे हैं। वे स्वेच्छा से अपनी घरों की छतों पर रूफ वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापित कर रहे हैं। इसके अलावा, जनपद पंचायत बागली की ग्राम पंचायत चांसिया सहित अन्य ग्राम पंचायतों में और टोंकखुर्द की ग्राम पंचायत गोरवा में बहते नाले पर जन सहयोग से बोरीबंधान का कार्य किया गया है।

अभियान के तहत, ग्राम पंचायतों में जल संचय की तकनीकों का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, जिससे लोग अपनी परंपरागत जल संग्रहण विधियों को अपनाकर अधिक से अधिक जल संचय कर सकें। इस कार्यक्रम के जरिए न केवल वर्षा जल का संचय होगा, बल्कि जल स्तर में भी सुधार होगा, जिससे कृषि और पेयजल की उपलब्धता में वृद्धि होगी।

जिले के सभी नागरिकों से अपील की गई है कि वे बोरी बंधान अभियान से जुड़कर वर्षा के पानी का अधिकतम संचय करने में योगदान दें। इस महत्त्वपूर्ण पहल से न केवल जल संकट की समस्या का समाधान होगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए जल सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post