![]() |
दीपावली मिलन समारोह के लिए 15,000 कार्यकर्ताओं को आमंत्रित करेंगे विधायक शेखावत shekhawat Aajtak24 News |
बदनावर - विधायक भंवरसिंह शेखावत के मार्गदर्शन में 10 नवंबर को दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर विधायक कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक रखी गई। बैठक में विशेष रुप से विधायक भंवरसिंह शेखावत मौजूद थे। बैठक में विधानसभा क्षेत्र के 15 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया जाने का निर्णय लिया गया। विधानसभा की जनता को आमंत्रित करने हेतु कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। साथ ही आयोजन में अधिकाधिक आमजन शामिल हो इस हेतु विचार विर्मश किया गया। दीपावली मिलन कार्यकम में धार जिले की अन्य विधानसभाओं में प्रतिश्ठित एवं जनप्रतिनिधियों एवं संगठन पदाधिकारियों को भी निमंत्रण दे कर आमंत्रित जाएगा।
नव नियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों एवं सेवादल जिलाध्यक्ष का स्वागत किया
बैठक उपरांत नव नियुक्त ब्लॉक कांग्रेस कानवन अध्यक्ष आत्माराम जाट एवं ब्लॉक कांग्रेस केसूर अध्यक्ष कपिल यादव का पुश्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया। कांग्रेस सेवादल धार जिला अध्यक्ष जितेन्द्र जोशी को मनोनित करने पर कार्यकर्ताओ ने पुश्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दोरा न बड़ी संख्या मे कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे! जानकारी कांग्रेस जिला मीडिया प्रभारी महेश पाटीदार ने दी।