![]() |
| हर घर तिरंगा अभियान‘‘ के तहत पुलिस व प्रशासन के द्वारा स्काउट के बच्चों के साथ निकाली रैली reli Aajtak24 News |
विदिशा - हर घर तिरंगा अभियान के तहत राष्ट्रीय पर्व के बारे में लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से अति0 पुलिस अधीक्षक विदिशा डॉ0 प्रशांत चौबे एवं अपर कलेक्टर विदिशा श्री अनिल डामोर के नेतृत्व में भारत स्काउट गाईड के बच्चों के साथ पुलिस लाईन विदिशा से तिरंगा रैली निकाली गई। इस दौरान भारत माता की जय, देश भक्ति एवं महिला सुरक्षा संबंधी नारे लगाये गये। इस दौरान प्रमुख रूप से डॉ प्रशांत चौबे अति0 पुलिस अधीक्षक विदिशा, श्री अतुल सिंह नगर पुलिस अधीक्षक विदिशा, श्री अनूप सिंह नैन उप पुलिस अधीक्षक अजाक, श्रीमति ज्योति शर्मा उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा शाखा एवं श्री भूर सिंह चौहान रक्षित निरीक्षक विदिशा सहित 70-80 स्काउट के बच्चे उपस्थित रहे।
Tags
Vidisha
