![]() |
| कीट नियंत्रण की जानकारी हेतु एनपीएसएस एप डाउनलोड करें kare Aajtak24 News |
सीधी - उप संचालक कृषि द्वारा कीट नियंत्रण के लिए कृषक एन.पी.एस.एस. (राष्ट्रीय कीट निगरानी प्रणाली) एप डाउनलोड करने की अपील की गई है। किसान भाई अपने स्मार्ट मोबाईल पर गूगल प्ले स्टोर से एन.पी.एस.एस. (राष्ट्रीय कीट निगरानी प्रणाली) का एप डाउनलोड कर अपनी फसल में लगे कीटों की पहचान एवं उनके नियंत्रण के लिए उपयोग किये जाने वाली कीटनाशी एवं अन्य विधियों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। जिले के सभी किसान इस एप से फसल में लग रहे कीट की प्रजातियां एवं उनकी रोकथाम की सलाह उनके मोबाईल पर निःशुल्क विशेषज्ञों द्वारा मिल सकती है। जिले के सभी वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, बी.टी.एम. ’आत्मा’ एवं मैदानी अमला कृषि विस्तार अधिकारी को इस एप के प्रचार-प्रसार करने एवं अधिक से अधिक किसानों को इसकी जानकारी देकर एप डाउनलोड कराने हेतु निर्देशित किया गया है।
Tags
Sidhi
