कांग्रेस कमेटी ने मनाई संचार क्रांति के जनक भारत रत्न स्वर्गीय राजीव जी की जयंती jayanti Aajtak24 News


कांग्रेस कमेटी ने मनाई संचार क्रांति के जनक भारत रत्न स्वर्गीय राजीव जी की जयंती jayanti Aajtak24 News 

सिंगरौली - जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली शहर द्वारा श्री अरविंद सिंह चंदेल अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली शहर के नेतृत्व में  संचार क्रांति के जनक पंचायती राज के प्रेरणाश्रोत नए स्वर्णिम भारत के निर्माता भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की जयंती माजन मोड़ स्थित राजीव जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए मनाई गई। उक्त अवसर पर उपस्थित समस्त पदाधिकारियों द्वारा  स्वर्गीय राजीव गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर संचार क्रांति के जनक रहे आज जो संचार व इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी का इतना विस्तार हुआ है उन्हीं की देन है पंचायती राज के प्रेरणाश्रोत नए भारत के निर्माता रहे महानायक राजीव गांधी जी के जन्म दिवस पर उनके कार्य, त्याग एवं बलिदान को याद किया गया। उक्त अवसर पर श्री अरविंद सिंह चंदेल जी द्वारा संचार क्रांति के जनक पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि पूरा देश उन्हें याद कर रहा है। राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 में हुआ था। 1991 में एक चुनावी रैली में बम धमाके में हुई उनकी हत्या ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया था। उनकी हत्या श्रीलंका में स्थित एक सशस्त्र तमिल अलगाववादी संगठन लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम  ने की थी। तत्कालीन प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद पदभार संभाला।, 40 वर्ष की आयु में सबसे कम उम्र के भारतीय प्रधान मंत्री बने। अपने कार्यकाल के दौरान, गांधी ने भारत को आधुनिक बनाने और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कई पहल और नीतियां पेश कीं। उन्होंने भारत को तकनीकी रूप से उन्नत राष्ट्र में बदलने के लिए "विज़न 2020" कार्यक्रम शुरू करते हुए प्रौद्योगिकी, कम्प्यूटरीकरण और दूरसंचार पर जोर दिया। युवा सोच वाले राजीव गांधी को 21 वीं सदी के भारत का निर्माता भी कहा जाता है। आज हम सभी उनके देश हित के लिए किए गए कार्य उनके कुर्बानियों को याद करते हुए जयंती मना रहे है। कार्यक्रम में  निम्न की रही उपस्थिति: वरिष्ठ कांग्रेसी राम अशोक शर्मा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधु शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविंद्र द्विवेदी के डी सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष मनोज दुबे ब्लॉक अध्यक्ष रविकांत सोनी ब्लॉक अध्यक्ष कृष्ण प्रसाद शाह श्रमिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष केपी सिंह पार्षद दल नेता प्रतिपक्ष बंतो कौर ललित सिंह राम लल्लू कुशवाहा देवपति सिंह बैंस सुषमा वर्मा संध्या सिंह हरिकमल बैंस विजय वर्मा शाहिद खान रिंकू त्रिवेणी प्रसाद शाह विद्यासागर बैंस कृष्णा प्रसाद शर्मा मधु शाह जगजीवन शाह विद्यापति शाह उग्रसेन शर्मा सभापति सिंह गोंड श्रवण बैंस बैकट सिंह श्याम बिहारी नापित प्रेम सागर मिश्रा प्रेम सागर शर्मा राम सकल शर्मा आरसी वर्मा राम पुकार शाह नंदकिशोर सिंह रवि यादव अनिल बैंस सत्यनारायण व्यास राजकुमारी कोल इत्यादि सैकड़ों पदाधिकारियों की उपस्थिति सराहनीय रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post