महर्षि श्री अरविंद की जयन्ती पर जिला स्तरीय व्याख्यान कार्यक्रम का हुआ आयोजन aayojan Aajtak24 News


महर्षि श्री अरविंद की जयन्ती पर जिला स्तरीय व्याख्यान कार्यक्रम का हुआ आयोजन aayojan Aajtak24 News 

नरसिहंपुर - मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद जिला नरसिंहपुर के तत्वाधान में महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व आध्यात्मिक चिंतक महर्षि श्री अरविंद की जयंती के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन पीजी कॉलेज नरसिंहपुर में किया गया। व्याख्यान कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति नीलेश काकोड़िया की अध्यक्षता, रामकृष्ण मिशन विवेकानंद केंद्र के सन्यासी स्वामी श्री मानदानन्द के मुख्य अतिथि व मुख्यवक्ता, साध्वी गीतांजली देवी उपाध्यक्ष विश्वहिंदू परिषद, प्राध्यापक प्रो. गणेश कुमार सोनी व शारदा आश्रम के स्वामी विशिष्ट अतिथि के रूम में मौजूद थे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती जी का पूजन- अर्चन व महर्षि श्री अरविंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वामी श्री मानदानंद ने बताया कि महर्षि श्री अरविंद जी का जीवन व उनके विचार भारत की महान सनातन संस्कृति व राष्ट्रीय विचारों की पोषक व संबल प्रदान करने वाले हैं। भारत की आजादी की लड़ाई में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की प्रेरणा पुंज के रूप में स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में मील का पत्थर साबित हुई है। उनका जीवन क्रांतिकारी के रूप में तथा भारत के महान आध्यात्मिक चेतना के साथ मानव से अतिमानव तक की यात्रा के रूप में भी जाना जाता है। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती काकोड़िया ने कहा कि महर्षि श्री अरविंद की जयंती के अवसर पर उनके जीवन कृतित्व व व्यक्तित्व पर आधारित "हम भारतीय बने" विषय पर आयोजित जिला स्तरीय व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन प्रेरणा होगी। व्याख्यान कार्यक्रम की प्रस्तावना जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री जयनारायण शर्मा ने दी। उन्होंने प्रदेश के सभी जिलों में महर्षि श्री अरविंद की जयंती पर जिला स्तरीय व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में "एक पेड़ माँ के नाम अभियान" के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन विकासखंड समन्वयक गोटेगांव श्री प्रतीक दुबे और आभार विकासखंड समन्वयक चांवरपाठा श्री धर्मेन्द्र चौहान ने किया। इस अवसर पर जनअभियान परिषद के विभिन्न संस्थायें व गणमान्य नागरिक मौजूद थे।



 

Post a Comment

Previous Post Next Post