![]() |
मुख्यमंत्री द्वारा पांढुरना जिले के सौसर विधानसभा में लघु सिंचाई योजना की सौगात sougat Aajtak24 News |
पांढुरना - सौसर विधानसभा अंतर्गत किसानों को लघु सिंचाई योजना के माध्यम से सिंचाई हेतु जलाशयों की सौगात भाजपा सरकार ने दी है। जल संसाधन विभाग के माध्यम से सौसर के देव नदी पर 140 करोड़ से जलाशय, जाम नाला जलाशय के लिए 52 करोड़ 28 लाख, कुकड़ा चिमन जलाशय हेतु 2 करोड़ 49 लाख की सौगात दी है। मुख्यमंत्री जी की इस सौगात पर पूर्व मंत्री नाना भाऊ मोहोड ने सौसर विधानसभा की जनता की ओर से मुख्यमंत्री मोहन यादव सहित सांसद विवेक बंटी साहू का आभार व्यक्त किया है।
Tags
pandurna