![]() |
एक वृक्ष माँ के नाम के संकल्प के साथ किए गए पौधे रोपित ropit Aajtak24 News |
सीहोर - श्री सत्य साईं प्रौद्योगिकी और चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय, जिला सीहोर (मध्य प्रदेश) के मैनेजमेंट विभाग द्वारा दिनांक 10 जुलाई 2024 को विश्वविद्यालय में पौधरोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें माननीय डॉ. सौजन्य श्रीवास्तवा, विभागाध्यक्ष श्री प्रदीप माहेश्वरी, श्री आशुतोष फरेला, श्रीमती प्रियंका फरेला, छात्र-छात्राएं, सम्मिलित होकर पर्यावरण संरक्षण और हरित कार्यों के प्रति अपनी सक्रिय भागीदारी दर्शाई। इस उत्सव में नए पौधे लगाए गए और वातावरण संरक्षण के महत्व पर जागरूकता फैलाई गई। इस अद्वितीय पहल के माध्यम से हमने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी साझी जिम्मेदारी को साबित किया है। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया गया।
Tags
Sihor