विश्व रेड क्रॉस दिवस मनाया गया gaya Aajtak24 News
![]() |
विश्व रेड क्रॉस दिवस मनाया गया gaya Aajtak24 News |
सीहोर - विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर रेड क्रॉस सोसाइटी के जनक सर हेनरी डुनाट का जन्म दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जिला रेड क्रॉस सोसाइटी की सचिव संयुक्त कलेक्टर श्रीमती वंदना राजपूत के निर्देशन पर जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के तहसील चौराहे पर स्थित कार्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सर हेनरी डुनाट की तस्वीर पर माल्यार्पण कर विभिन्न वक्ताओं नें उनके जीवन पर प्रकाश डाला और उनकी मानवता को लेकर किए गए कार्यों को याद किया। इस अवसर पर सुरेश चंद्र वशिष्ठ, श्रीमती रीना खत्री, डॉ. ओम प्रकाश मेवाड़ा, भारत सोनी, शैलेन्द्र सिंह चंदेल, डॉ.गगन नामदेव, जीतेन्द्र खत्री, डॉ. मनोज सक्सेना, अर्जुन सोनी, कनीराम मालवीय, डॉ जी. के. दुबे, माधव सिंह यादव आदि उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment