दुपहिया/चार पहिया वाहनों की पार्किंग व्यवस्था के लिए कलेक्टर ने की समिति गठित gathit Aajtak24 News
![]() |
दुपहिया/चार पहिया वाहनों की पार्किंग व्यवस्था के लिए कलेक्टर ने की समिति गठित gathit Aajtak24 News |
दमोह - नगर में मुख्य मार्गों एवं बाजारों में दुपहिया/चार पहिया वाहनों की समुचित पार्किंग व्यवस्था नहीं होने से न केवल यातायात विपरीत रूप से प्रभावित हो रहा हैं, बल्कि जनसामान्य को भी अत्यधिक असुविधा का सामना करना पड़ रहा हैं। इस सबंध में सोशल मीडिया, अन्य माध्यमों, आमजन से प्राप्त सुझाव के आधार पर कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने नगर में दुपहिया/चार पहिया वाहनों की पार्किंग हेतु समुचित स्थानों को चिन्हित करने सबंधी समिति का गठन किया हैं। गठित समिति में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) दमोह, नगर पुलिस अधीक्षक दमोह, मुख्य नगर पालिका अधिकारी दमोह एवं उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) दमोह शामिल हैं।कलेक्टर ने कहा उपरोक्त समिति पार्किंग हेतु स्थलों के चिन्हांकन की कार्यवाही पूर्ण कर अपना प्रतिवेदन 31 मई 2024 तक प्रस्तुत करेगी।
Comments
Post a Comment