विराट सांस्कृतिक विरासत से सजे धजे देववासिनी के पांडाल में भक्तजनों का पुष्पवर्षा से अभिनंदन abhivandan Aajtak24 News

 

विराट सांस्कृतिक विरासत से सजे धजे देववासिनी के पांडाल में भक्तजनों का पुष्पवर्षा से अभिनंदन abhivandan Aajtak24 News 

देवास - भारतीय संस्कृति विश्व में सबसे सशक्त ओर समृद्धशाली है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद का जो दीप प्रज्जवलित हुआ है। उससे हमारी महान भारतीय संस्कृति ओर सशक्त हुई है। हमे इस पर गर्व होना चाहिए। बच्चों को अपनी संस्कृति का बोध कराना चाहिए, ताकि वे संस्कारवान बने। संस्था देववासिनी द्वारा हिन्दू नववर्ष की शाम को आयोजित विशाल सांस्कृतिक कार्यक्रम में यह विचार सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने व्यक्त किये। गंगानगर स्थित हीरो शोरूम के समीप विराट कृपा परिसर में विराट सांस्कृतिक विरासत से सजे धजे देववासिनी के पांडाल में, हजारो की संख्या में उपस्थित भक्तजनों का पुष्पवर्षा करते हुए अभिनंदन किया गया। नृत्य के साथ सुमधुर श्रीगणेश वंदना मुस्कान गौस्वामी, अनुष्का जोशी, कृतिका बिजवा ने प्रस्तुत की। युवा शास्त्रीय भजन गायक प्रतीक गावशिंदे ने भजनों की कर्णप्रिय प्रस्तुतियॉ देते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया। नृत्य के साथ श्रीराम स्तृति की मनमोहक प्रस्तुति अमिति कांत, तिथि कर्णिका, एमाक्षी जैन, प्रिशा वीरपरा, काव्यांशी मोदी, प्रिया उपाध्याय ने प्रस्तुत की। मुस्कान श्रीवास्तव कुलपुते, हिमांशी बघेल, अणन्या शिर्डे ने लोकनृत्य, देशभक्ति नृत्य अंशिका शितोले, हिमांशी बघेल, तनिष्का शोरावत, अणन्या शिर्डे, तलवारबाजी का प्रदर्शन कविता सिसोदिया की टीम के कलाकर आलोक पांचाल, मुरली पाटीदार, लालसा पटेल, जान्हवी पनवार, श्रूति यादव, शानवी ठाकुर, अक्षरा चावला, प्रथम पांचाल, प्राची चावड़ा, मेहुल जोशी, दैवी स्तृति नृत्य अर्चिता अहिया, भाविका जोशी, विदुषी तिवारी, प्रतिक्षा पटेल, गीतांजलि सोलंकी, लाठी प्रदर्शन में आतिश माली की टीम के कलाकार अमीषा पटेल, कृति बैस, चंचल पंवार, अरिहंत पांचाल, विदुषी विश्वकर्मा, हर्ष मकवाना, अनिरूद्ध कौशल ने मंत्रमुग्ध कर देने वाली प्रस्तुतियॉ दी। भजनो का गायन प्रवीण वर्मा, देवानंद राव ने किया।

श्रीराम हमारे आराध्य, देववासिनी के तत्वाधान में होगी अयोध्या यात्रा

देववासिनी के संरक्षक एवं  सांसद श्री सोलंकी ने मंच से अपने सांस्कृतिक एवं वैचारिक उदबोधन में कहा कि भगवान श्रीराम हमारे प्राण है, आत्मा है, आराध्य है, आदर्श है। राम से ही हमारे देश की पहचान है। यही कारण है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में 500 वर्षो के संघर्ष के उपरांत अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण हुआ। 22 जनवरी को रामलला का विशाल प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव आयोजित किया गया तो सारे देश में उत्सवी परिदृश्य दिखाई दिया। दीपावली से भी अधिक उत्साह के साथ रामलला का प्राण प्रतिष्ठा उत्सव मनाया गया। श्री सोलंकी ने इस अवसर पर संस्था देववासिनी के तत्वाधान में रामलला के दर्शन हेतु अयोध्या यात्रा की घोषणा भी की। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व महापौर शरद पाचुनकर, दिलीप जाधव, परमानंद द्विवेदी, इन्दरसिंह ठाकुर, बहादुर मुकाती, राजेश यादव, हरिसिंह धनगर, शशिकांत यादव, कमल शर्मा, मांगीलाल विजयवर्गीय, पूर्व विधायक लालजीराम मालवीय, पंकज वर्मा, शंभू अग्रवाल, दुर्गेश खींची, शुभम जाधव, लक्की मक्कड़, जयेश पडियार, अशीष दवे, पंडित योगेश, खिलेश शिंदे, गोपाल खत्री, संजय दायमा, भूपेश ठाकुर, निलेश वर्मा, संजय ठाकुर सहित देववासिनी के कार्यकर्तागण एवं मातृशक्ति उपस्थित रही।

देववासिनी की आरती का विमोचन, यूटयूब चेनल लांच

हिन्दू नववर्ष के उपलक्ष में मॉ देववासिनी की महाआरती के एल्बम का विमोचन संस्था के संरक्षक, सांसद महेन्द्रसिंह सोलंकी के करकमलो से रिमोर्ट का बटन दबाकर किया गया। सुन मेरी देवी, देववासिनी... महाआरती का लेखन जयंत जैन ओर शेखर कौशल द्वारा किया गया है ओर इसे स्वरबद्ध शुभांगी जलोरे, प्रवीण वर्मा द्वारा किया गया है। महाआरती में देववासिनी पर्वत, टेकरी पर प्रतिष्ठित देवी-देवताओं का बखुबी वर्णन किया गया है। एल्बम में चित्रण पप्पू चौहान, हर्ष वर्मा द्वारा किया गया। संस्था देववासिनी के नाम से यूटयुब चेनल भी लांच किया गया। कार्यक्रम का गरिमामय संचालन सुभांगी जलोरे, शेखर कौशल ने किया। आभार संस्था देववासिनी के सचिव महेश चौहान ने व्यक्त किया। यह जानकारी इस आयोजन के संयोजक अजय तोमर द्वारा दी गयी।








Devotees greeted with shower of flowers in the pandal of Devvasini decorated with huge cultural heritage.
Dewas - Indian culture is the most powerful and prosperous in the world. The lamp of cultural nationalism has been lit under the leadership of Prime Minister Narendra Modi. Our great Indian culture has become stronger due to this. We should be proud of this. Children should be made aware of their culture, so that they become cultured. These views were expressed by MP Mahendra Singh Solanki in a huge cultural program organized by the organization Devvasini on the evening of Hindu New Year. Thousands of devotees present in the pandal of Devvasini, decorated with huge cultural heritage, were greeted by showering flowers in the Virat Kripa complex near the Hero Showroom in Ganganagar. The melodious Shri Ganesh Vandana with dance was presented by Muskaan Gauswami, Anushka Joshi, Krutika Bijwa. Young classical bhajan singer Pratik Gavshinde started the cultural program by giving melodious renditions of bhajans. Amiti Kant, Tithi Karnika, Emakshi Jain, Prisha Veerpara, Kavyanshi Modi, Priya Upadhyay presented a mesmerizing presentation of Shriram Sriti with dance. Muskan Srivastava Kulpute, Himanshi Baghel, Ananya Shirde performed folk dance, patriotic dance Anshika Shitole, Himanshi Baghel, Tanishka Shorawat, Ananya Shirde, sword fighting artistes from Kavita Sisodia's team Alok Panchal, Murali Patidar, Lalsa Patel, Janhvi Panwar, Shruti Yadav, Shanvi Thakur, Akshara Chawla, Pratham Panchal, Prachi Chavda, Mehul Joshi, Divine Mother Dance Archita Ahiya, Bhavika Joshi, Vidushi Tiwari, Pratiksha Patel, Gitanjali Solanki, Aatish Mali's team artists in lathi demonstration Ameesha Patel, Kriti Bais, Chanchal Panwar , Arihant Panchal, Vidushi Vishwakarma, Harsh Makwana, Anirudh Kaushal gave mesmerizing performances. Bhajans were sung by Praveen Verma and Devanand Rao.

Post a Comment

Previous Post Next Post