![]() |
तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत mot Aaj Tak 24 News |
दुर्ग - जिले के मालवीय नगर चौक पर एक तेज रफ्तार वाहन ने दूसरे इलेक्ट्रिक वाहन को टक्कर मार दी। हादसे में एक 42 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। वह इलेक्ट्रिक बाइक से अपनी बहन को लेने जा रहा था। पुलिस के अनुसार हादसा मालवीय नगर चौक पर हुआ। मृतक का नाम राजीव प्रसाद चौहान है। वह शीतल नगर का रहने वाला बताया जा रहा है। जानकारी में यह सामने आया है कि वह अपनी इलेक्ट्रिक बाइक से बहन को लेने जा रहा था तभी एक तेज रफ्तार वाहन सीजी 07 बीजी 4001 में उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने 100 पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Tags
Durg