राम जन्मोत्सव उतसव समिति के अध्यक्ष बने अजय अढाऊ adhav Aajtak24 News |
पांढुरना - आगामी 17 अप्रैल को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की जयंती उत्सव को भव्यता के साथ मनाए जाने को लेकर शुक्रवार को श्री राम जन्मोत्सव समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक की शुरुआत नवीनतम कार्यकारिणी गठन से की गई। जिसमे सर्वसम्मति से सौसर नगर के प्रतिष्ठित गणेश किराना स्टोर्स के संचालक अजय गणपतरावजी अढाऊ को अध्यक्ष मनोनित किया गया। वही आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा करते हुए, शहर की साज सज्जा, लाइटिंग, राम जन्म उत्सव, स्थाई झांकी, चल झांकी समारोह आदि का निर्णय लिया गया। बैठक में श्रीराम जन्मोत्सव समिति के सरंक्षक संजय राठी, पिंटू मानेकर, इंदरचंद डागा, मारोती लोनारे, चंद्रकांत केलकर, उदय ढाले, नरेश बोडखे, अशोक राठी, नरेश राठी,ओम बागानी, नीरज पूरी, बबलू उमाठे, निलेश खंडाइत, भैय्या बाविस्ताले, संजय जायसवाल, सुनील भांगे, एकनाथ सूर्यवंशी, संजय चावके,मुन्ना आप्पा, शैलेश केलकर आदि उपस्थित थे।