समर्थन मूल्य पर चना उपार्जन के लिए बनाएं गए 12 केन्द्र kendra Aajtak24 News
![]() |
समर्थन मूल्य पर चना उपार्जन के लिए बनाएं गए 12 केन्द्र kendra Aajtak24 News |
खरगोन - रबी विपणन वर्ष 2024-25 में किसानों से समर्थन मूल्य पर चना खरीदी के लिए खरगोन जिले में 12 केन्द्र बनाएं गए हैं। इन केन्द्रों पर 26 मार्च से 31 मई 2024 तक पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर चने की खरीदी की जाएगी। समर्थन मूल्य पर चने की बिक्री के लिए जिले के 7872 किसानों द्वारा अपना पंजीयन कराया गया है। चने का समर्थन मूल्य 5440 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित है। कलेक्टर श्री कर्मवीर शर्मा ने चना उपार्जन के लिए सभी 12 केन्द्रों पर नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिये हैं। समर्थन मूल्य पर चना खरीदी के लिए तिरूपति बालाजी वेयर हाउस न्यू सब्जी मण्डी बलवाड़ी सनावद रोड़ खरगोन, रघुवंश वेयर हाउस दामखेड रोड़ खरगोन, सांई द्वारका वेयर हाउस गोगांवा, ओरकल फुड प्रालि वेयर हाउस नागझिरी, महावर वेयर ग्राम कोदला, विनायक वेयर हाउस भीकनगांव, रेन्टल-8 बड़वाह, मध्यप्रदेश वेयर हाउस सनावद, आदिम जाति सेवा संस्था कतरगांव, श्री बालाजी वेयर हाउस भीलगांव, मण्डी परिसर सेगांव एवं विवेकानंद मार्केटिंग सोसायटी झिरन्या में केन्द्र बनाएं गए हैं।
Comments
Post a Comment