![]() |
ग्राम पंचायत बरतराई में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल हुए राज्यमंत्री - श्री दिलीप जायसवाल jaiyaswal Aaj Tak 24 news |
अनूपपुर - देश जब आजादी के शताब्दी वर्ष 2047 में मनायेगा। तब हमारा सम्पूर्ण भारत देश विकसित भारत होगा। यह संकल्प प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का है। जिसे साकार करने के लिए सभी के सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में शासकीय योजनाओं तक हर वर्ग की सुलभ पहुंच सुनिश्चित करने गांव और शहर तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाने के उद्देश्य से विकसित भारत संकल्प यात्रा आयोजित की जा रही है। उक्ताशय के विचार मध्यप्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिलीप जायसवाल ने अनूपपुर जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत बरतराई में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। इस अवसर पर जनपद पंचायत अनूपपुर की अध्यक्ष श्रीमती धनमती सिंह, जिला पंचायत सदस्य सुश्री भारती केवट, सरपंच श्री रामखेलावन सिंह, श्री प्रेमचंद्र यादव, जनपद अनूपपुर की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री ऊषा किरण गुप्ता, उप संचालक पशु चिकित्सा डॉ. ए.पी. पटेल, श्री मुरली गौतम, श्री नागेन्द्र बरगाही सहित जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी-कर्मचारी व बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगणों ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शासकीय योजनाओं की जानकारी दी। मध्यप्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिलीप जायसवाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा शासन की योजनाओं से वंचित पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए चलाई जा रही है। सभी को शासकीय योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर पात्रतानुसार लाभ प्राप्त करना चाहिए। उन्होंने विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के पड़ाव के एक-दो दिवस पूर्व संबंधित ग्राम पंचायतों में यात्रा के संबंध में मुनादी करने तथा विभागवार आवेदन हितग्राहियों के पात्रतानुसार प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को सकारात्मक कार्य के माध्यम से जिले, संभाग व प्रदेश को नम्बर 01 बनाने के लिए सम्मिलित प्रयासों पर बल दिया।
विभिन्न विभागों ने लगाई विभागीय प्रदर्शनी
विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत बरतराई में आयोजित षिविर में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग, मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, पशुपालन एवं डेयरी विभाग, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांग कल्याण विभाग, जनजातीय कार्य विभाग, वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम, राजस्व विभाग आदि विभागों द्वारा इस अवसर पर स्टॉल लगाकर विभागीय योजनाओं की जानकारी आम जनों को उपलब्ध कराई गई।
आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने का लिया गया संकल्प
भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करने, गुलामी की मानसिकता को जड़ से उखाड़ फेंकने, देश की समृद्ध विरासत पर गर्व करने, भारत की एकता को सुदृढ़ करने और देश की रक्षा करने वालों का सम्मान करने, नागरिक होने का कर्तव्य निभाने के संबंध में विकसित भारत संकल्प की प्रतिज्ञा दिलाई। विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम के दौरान स्थानीय बच्चों द्वारा देषभक्ति गीत तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई।