![]() |
आगर विधानसभा क्षैत्र के तनोड़िया मे भाजपा कार्यालय का हुआ शुभारम्भ shubharambha Aaj Tak 24 news |
आगर मालवा - शनिवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा विधानसभा चुनाव को देखते हुए तनोड़िया भाजपा कार्यालय का शुभारम्भ किया गया।शुभारम्भ के पहले पंडित दीनदयाल और खेड़ापति सरकार के चित्र पर माल्यार्पण कर शुरुवात की!कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा की,चुनाव की रण भूमि बज चुकी है हमें मिलकर भाजपा को जिताने का काम करना है तनोड़िया क्षेत्र से प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा प्रत्याशी मधु गेहलोत को जिताना है,!हमने इस पार्टी को जिताने के लिए हमारे असंख्य कार्यकर्ताओ ने संघर्ष किया है, कई प्रताड़ना झेली है, तब जाकर आज हमारा भाजपा परिवार बड़ा वट वृक्ष के रूप मे ख़डा है!यह बात क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता जिला कोषाध्यक्ष महेश कुमार मित्तल ने तनोड़िया भाजपा कार्यालय के मोके पर कही!मंडल अध्यक्ष ने सम्बोधित करते हुए कहा की यह चुनाव भाजपा लड़ रही है यह राष्ट्र का चुनाव है, यहां मधु गेहलोत चुनाव नहीं लड़ रहे है यहां कार्यकर्ता चुनाव लड़ रहे है!भाजपा संगठन आधारित पार्टी है!हम सभी को पूर्ण निष्ठां के साथ लगना है!इस मोके पर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता राधेलाल टेलर, गजराज सिंह राठौर,छतर सिंह चौहान, शेवाराम आंजना, कालुसिंह राठौर,बद्रीलाल कादरा,बने सिंह राठौर, डॉ मोहनलाल मकवाना,एलकार सिंह,डॉ राहुल जैन,महेश शर्मा, गोपाल सिंह गांधी,पंकज मित्तल, विजेंद्र सिंह राठौड़, गिरीश परमार, सरपंच प्रहलाद सिंह चौहान, राहुल आंजना,सतपाल सिंह चुण्डावत , राहुल मालवीय, दीपक टेलर, कालुसिंह यादव, अशोक मालवीय, दिलीप सिंह झाला, श्यामसिंह, दीपक मंडवाल आदि मौजूद रहे!