![]() |
आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी अनुभव तिवारी ने किया चौकाने वाला खुलासा khulasa Aaj Tak 24 news |
सक्ति - सक्ति विधानसभा से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी अनुभव तिवारी ने नामांकन दाखिल करने के बाद जेठा में पत्रकारों से रूबरू हुए। अपने साक्षात्कार के दौरान स्पष्ट बताया कि कांग्रेस की गलत नीतियों ने मतदाताओं को निराश कर दिया है। वादाखिलाफी और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया गया है, जिसके कारण मतदाता अच्छे और युवा विधायक चाह रहे है। इन्हीं सभी बातों को ध्यान में रखते हुए आम आदमी पार्टी से उन्होंने चुनाव लड़ने की बात कही। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे अनुभव तिवारी ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा है। वे आम आदमी पार्टी से सक्ति विधानसभा में अपनी किस्मत आजमाने मैदान में है। इसी कड़ी में 30 अक्टूबर को नामांकन दाखिल करने के बाद उन्होंने पत्रकारो से सामान्य चर्चा किया। चर्चा के दौरान कांग्रेस की नीतियों व विचारधारा को पूर्ण रूप से गलत करार दिया। पत्रकारो को उन्होंने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष से उनके घरेलू संबंध रहे है। उन्होंने आरोप लगाते हुए बताया कि वर्तमान विधायक ने अपने कार्यकर्ताओं को छला है और पूरे कार्यकाल के दौरान किसी तरह का साथ नही दिया। उनके कार्यकाल में क्षेत्र में जुआ सट्टा जैसे कार्यो को प्रोत्साहन मिला है। वही संगठन से किसी तरह का साथ नही मिलने के कारण पार्टी से किनारा कर आप का दामन थामने की बात कही। उन्होंने आरोप लगाया है की वर्तमान विधायक ने आपराधिक कृत्यों का साथ दिया, जबकि पढ़े लिखे युवाओं को न रोजगार मिला और न ही महिला समूहों को काम। वही सक्षम लोगो को शासकीय सहायता नियमो को दरकिनार कर कई कई दिए, वही जरूरत मंद परिवार अनभिज्ञ रह गया। उन्होंने कहा है कि अपने ही अच्छे युवा कार्यकर्ताओ को उपेक्षित किया आगे बढ़ने का अवसर नही दिया, क्षेत्र का दौरा भी किए अगर तो आपराधिक कृत्य वाले लोगो से मिलते रहे उन्हें संरक्षण भी दिया और अच्छे छवि वाले कार्यकर्ताओ को देखा तक नही।
जगह जगह हो रहा विरोध, आप की जीत निश्चित
श्री तिवारी ने बताया कि महंत का विरोध सभी जगहों में हो रहा है। जनता 5 सालो में विकास नही करने का आरोप के साथ बीते चुनाव में जीत के बाद कभी भी क्षेत्र के लोगो से मिलने तो दूर दौरा भी नही करने की बात कह रहे है। उन्होंने आप से जीत हासिल कर विधायक बनते ही युवाओं के लिए काम करने की बात कही। साथ ही सभी लोगो से आसानी से मुलाकात करने की बात कही, जो पूर्व में नही हुवा। पूर्व चुनाव में उन्होंने अपनी दावेदारी प्रस्तुत करने की बात कही, जिस समय महंत ने स्वयं चुनाव लड़ने की बात कहते हुए उन्हें 2023 में अवसर देने का वादा किया। लेकिन ऐसा नही हुवा जिसके कारण उन्होंने आप से लड़ने की बात कही। उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष इस बार चुनाव हारेंगे फिर लोकसभा की दावेदारी वो चाह कर भी नही कर सकेंगे।
भाजपा और कांग्रेस दोनों ने जनता को छला है
आप प्रत्याशी अनुभव तिवारी ने आगे कहा कि सक्ति विधानसभा से भाजपा के पूर्व विधायक और कांग्रेस के वर्तमान विधायक दोनो डॉक्टर होते हुए भी जनता के दर्द को महसूस न कर सके और उपचार भी नही हो सका। इसीलिए मुझे चुनाव में आना पड़ा ताकि जनता के दुख दर्द को समझ सकूं और शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए क्षेत्र में अच्छा काम कर सकूं।