मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा कार्यकर्ता जायेंगे घर घर ghar ghar Aaj Tak 24 News

 


मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा कार्यकर्ता जायेंगे घर घर ghar ghar Aaj Tak 24 News 

शहडोल - प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी सरकार के सफलतम 9 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहे हैं। इन 9 वर्षों में भाजपा की सरकारें सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास जीतकर गरीब कल्याण की अनेकों योजनाएं चला रही हैं, इन योजनाओं का लाभ हर वर्ग को मिल रहा है। केंद्र और प्रदेश की योजनाओं के माध्यम से  गरीबों का जीवन बदल रहा हे। यह बात  जनसंपर्क अभियान की प्रदेश टोली की सदस्य महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री श्रीमती अश्वनी परांजपे जी ने अपने वक्तव्य में पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कही भाजपा जिला मिडिया प्रभारी विनय केवट ने जानकारी देते हुए गुरुवार को बताया है कि 30 मई से शुरू हुआ यह अभियान 30 जून तक चलाया जाएगा भाजपा के विशेष महाजनसंपर्क अभियान को लेकर बुधवार को शहडोल लोकसभा टोली की अपेक्षित कार्यकर्ताओ की अति आवश्यक बैठक स्थानीय शहडोल नगर के स्थानीय भाजपा कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में भाजपा शहडोल जिला प्रभारी श्री पीतांबर टोपनानी  ने विशेष महाजनसंपर्क अभियान को गति देने पर अपने विचार रखे। उन्होंने उपस्थित जनों से विमर्श कर अभियान को सफल बनाने हेतु जिम्मेदारी सौंपी गई।बैठक में विशेष जनसंपर्क अभियान की प्रदेश टोली की सदस्य भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री श्रीमती अश्वनी परांजपे जी विशेष रूप से बैठक में उपस्थित रही बैठक में शहडोल सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह जी कटनी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष केबिनेट मंत्री दर्जा शहडोल जिले के संगठन प्रभारी श्री पीतांबर टोपनानी जी जयसिंहनगर विधायक  श्री  जयसिंह मरावी जी, जैतपुर विधायक श्रीमती मनीषा सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री अनुपम अनुराग अवस्थी  अभियान के लोकसभा संयोजक श्री प्रकाश जगवानी जी भाजपा अनूपपुर जिला उपाध्यक्ष श्री हनुमान गर्ग, उमरिया जिला महामंत्री अर्जुन सिंह सैयाम, बड़वारा जिला कटनी जिला मंत्री धीरेंद्र सिंह, विधानसभा संयोजक अशोक सोनी, शहडोल जिला महामंत्री संतोष लोहानी, दीपक शर्मा ,वरिष्ठ भाजपा नेता दौलत मनमानी, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विनय केवट ,आईटी सेल के संयोजक पल्लव श्रीवास्तव, पिछड़ा वर्ग मोर्चा महामंत्री रविंद्र वर्मा, कार्यालय मंत्री संतोष मिश्रा, सहित शहडोल लोकसभा क्षेत्र के चारो जिले की टोली  व पदाधिकारी गण उपस्थित रहे एवं कार्यक्रम मंच संचालन जिला महामंत्री श्री मनोज सिंह आर्मो आभार प्रकट अनूपपुर जिला महामंत्री श्री हीरा सिंह श्याम द्वारा किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

सरपंचों के आन्दोलन के बीच मंत्री प्रहलाद पटेल की बड़ी घोषणा, हर पंचायत में होगा सामुदायिक और पंचायत भवन bhawan Aajtak24 News

पंचायत सचिवों को मिलने जा रही है बड़ी सौगात, चंद दिनों का और इंतजार intjar Aajtak24 News