![]() |
अभद्र टिप्पणी करने वाले नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जलाया पुतला लगाए मुर्दाबाद के नारे jalaya putla Aaj Tak 24 News |
शहडोल - भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विनय केवट ने जानकारी देते हुए रविवार को बताया है कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा जिला शहडोल द्वारा नगर के स्थानीय न्यू गांधी चौक पर कांग्रेसी नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह का पुतला दहन किया गया। कांग्रेस नेता द्वारा अनुसूचित जनजाति और महिला के विरुद्ध अमर्यादित टिप्पणी करने को लेकर भाजपा जिला शहडोल ने उनके बयानों की निंदा की। भाजपा जिला अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह के नेतृत्व में शहडोल भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह के पुतले को नगर के न्यू गांधी चौक में पुतला जलाया गयाl कांग्रेस नेता कि इस घटिया मानसिकता से उनके चाल चरित्र और चेहरा को उजागर करता है इस संदर्भ में जयसिंह नगर क्षेत्र के विधायक जयसिंह मरावी ने कहा कि कांग्रेस सदैव से ही आदिवासी बंधुओं के विरुद्ध रही है अनुसूचित जनजाति वर्ग की उपेक्षा करना उनके खिलाफ अनर्गल बयानबाजी करना कांग्रेस की मानसिकता को उजागर करता है l भाजपा जिला अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह ने कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष के बयान की आलोचना करते हुए उनकी इस शब्दावली को आदिवासियों का अपमान बताया पूरे देश में अनुसूचित जनजाति वर्ग की अधिकता हमारे राज्य मध्यप्रदेश में है और जिस प्रकार से उनका अपमान कांग्रेस कर रही है वह घोर निंदनीय है। पुतला दहन कार्यक्रम में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री श्री पंकज टेकाम जी ने कहा कि भोपाल की रानी कमलापति के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का प्रयोग समूची अनुसूचित जनजाति का अपमान है जहां एक ओर भाजपा अनुसूचित जनजातियों के उत्थान और विकास के लिए कृत संकल्पित है वहीं कांग्रेस की घटिया राजनीति और सस्ती लोकप्रियता के चलते कांग्रेस नेता अपना मानसिक संतुलन खो कर अनाप-शनाप अनर्गल बयानबाजी करते नजर आ रहे हैं। पुतला दहन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मध्य प्रदेश महिला वित्त विकास निगम की अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा जी, जैसीनगर के विधायक श्री जयसिंह मरावी जी ,अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री श्री पंकज टेकाम जी, जिला महामंत्री श्री संतोष लोहानी, जिला महामंत्री मनोज सिंह आर्मो ,नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला कटारे, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती फूलवती सिंह ,जिला उपाध्यक्ष श्री संजीव प्रताप सिंह, श्री अशोक मिश्रा, श्री शीतल पोद्दार, श्री अनिल द्विवेदी, श्री रविंद्र सिंह , जिला कार्यालय मंत्री श्री संतोष मिश्रा , भाजपा जिला मंडल अध्यक्ष गोहपारू श्री मंगलेश्वर सिंह मंडल अध्यक्ष सिंहपुर श्री राकेश कुशवाहा , श्रीमती गुड्डी सिंह , श्री विभव पांडे , श्री नीरज अंकेश, श्री रविंद्र वर्मा ,अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री कमलेश सिंह मार्को, श्री जवाहर कोल जी, होलकर सिंह परस्ते ,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष निभा गुप्ता श्रीमती अंजुला नामदेव ,श्रीमती कल्याणी वाजपेई, श्रीमती नीलम चतुर्वेदी, श्रीमती बेला राठौर, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री प्रियम त्रिपाठी ,श्री अंकित सिंह बघेल, श्री आदित्य चपरा , श्री आयुष पांडे ,श्री आशीष तिवारी, श्री अतुल तिवारी ,श्री आलोक श्रीवास्तव ,श्री अखिल सोनी, श्री राजेश चौहान ,श्री मोहित मिश्रा, श्री प्रवीण नामदेव, श्री अनिल सैनी भालू सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा मोर्चा प्रकोष्ठ एवं मंडल व जिले के पदाधिकारी व भाजपा कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।