15 पेटी अवैध शराब के साथ 3 गिरफ्तार avedh sarab pakdi gai Aaj Tak 24 news

 

15 पेटी अवैध शराब के साथ 3 गिरफ्तार  avedh sarab pakdi gai Aaj Tak 24 news 

शहडोल -  थानाप्रभारी गोहपारू को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक बोलेरो क्रं. MP20 TA 2139 से तीन व्यक्ति सुरेश सिंह, विनोद सिंह, शत्रुधन सिंह करीबन 15 पेटी अंग्रेजी अवैध शराब व बियर लेकर जयसिंहनगर से शहडोल तरफ निकले है, यदि तत्काल रोड पर चेकिंग लगाई जाय तो इनको अवैध शराब के साथ पकड़ा जा सकता है उक्त सूचना प्राप्त होने पर गोहपारू फ़ारेस्ट बैरियर पर उपनिरीक्षक थाना प्रभारी सुभाष दुबे के साथ प्र.आर. सुनील मिश्रा, आर. सुदीप पटेल, आर.गुरूदयाल उइके के साथ मुखबिर की सूचना पर उपरोक्त वाहन को रात करीबन 11.30 बजे रात उपरोक्त बोलेरो जयसिंहनगर से आती दिखी जिसे फ़ारेस्ट बैरियर पर पुलिस स्टाफ व साक्षीगणों की मदद से रोका गया, बोलेरो वाहन क्रमांक MP20 TA 2139 मे तीन आदमी सवार थे. बोलेरो की तलाशी ली गई जिसमे 10 पेटी रायल स्टेग कुल 90 लीटर एवं एवं 5 पेटी किंगफिशर स्ट्रांग बियर 39 लीटर रखी पाई गई। उक्त वाहन मे बैठे तीन व्यक्तियों से शराब परिवहन करने के संबंध मे बैध लायसेंस व वाहन के दस्तावेज चाहे जाने पर पेश नहीं किया जाने पर उक्त आरोपीगण विनोद सिंह पिता रामकरन सिंह उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम गुरूवल थाना किसनपुर जिला फतेहपुर (उ.प्र.), सुरेश सिंह पिता इन्द्रबहदुर सिंह उम्र 31 वर्ष निवासी ग्राम गुरूवल थाना किसनपुर जिला फतेहपुर (उ.प्र.) हाल पाण्डवनगर शहडोल एवं शत्रुधन सिंह पिता बासुदेव सिंह उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम मझगवां थाना किसनपुर जिला फतेहपुर (1050) के संयुक्त कब्जे से 90 लीटर रायल स्टेग एवं 39 लीटर किंगफिशर स्ट्रांग बियर कुल कीमती 145080/- रुपये की अवैध शराब तथा बोलेरो वाहन क्रं. MP20 TA 2139 कीमती करीबन 5 लाख रुपये जा कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट,130/177(3) एमव्ही एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपोगणों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। पुलिस अधीक्षक  कुमार प्रतीक व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  मुकेश वैश्य के मार्गदर्शन व उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय राघवेन्द्र द्विवेदी के निर्देशन मे उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरी. सुभाष दुबे, उनि आर.पी.गर्ग, प्र.आर. सुनील मिश्रा, प्र.आर.विजय सिंह, आर. दिनेश चौहान, आरक्षक गुरुदयाल उइके, आरक्षक सुदीप पटेल कीअहम भूमिका रही।

Post a Comment

0 Comments