![]() |
Rajmata jijau ji ki janm jaynti par purv mantri archana chitnish ne kiya malyaarpan Aaj Tak 24 news |
बुरहानपुर - भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने भारतीय नारी शक्ति की महान पर्याय अपने मातृत्व और वीरता से इतिहास के सबसे शक्तिशाली सम्राट छत्रपति शिवाजी महाराज को गढ़ने वाली पूज्य राजमाता जिजाऊ जी की जन्म जयंती पर बुरहानपुर में शिकारपुरा थाना स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य डॉ. कविता अरूण सूर्यवंशी, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती आशा पाटील, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती किरण रायकवार, गजेन्द्र पाटील, पार्षद संभाजीराव सगरे, किशोर कामठे, रूद्रेश्वर एंडोले, शिवकुमार पासी, किसान मोर्चा जिला महामंत्री सुनिल वाघे, डॉ.दीपक वाभले, विनोद पाटील, भैया मोरे, शरद पाटील, मोहन पाटील, श्रीमती सावित्री बत्रा एवं श्रीमती रत्ना बारी सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।