![]() |
मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर बाणगंगा मैदान में हर की भांति इस वर्ष भी विशाल मेले का आयोजन किया mele ka aayojan Aaj Tak 24 news |
शहडोल - मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर बाणगंगा मैदान में हर की भांति इस वर्ष भी विशाल मेले का आयोजन किया जा रहा है। आज शनिवार को विराट मंदिर में पूजा अर्चन के पश्चात मेला का शुभारंभ किया गया। जिसके बाद मेला मैदान में तैयार मंच पर मां सरस्वती के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया गया। इस दौरान हनुमान संघ कीर्तन मंड़ली, सोहागपुर ने सरस्वती वंदन की प्रस्तुति भी दी। कार्यक्रम के दौरान जयसिंहनगर विधायक जय सिंह मरावी, महिला वित्त एवं विकास निगम की अध्यक्षा अमिता चपरा, जैतपुर विधायक मनीषा सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल प्रताप सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुभाष गुप्ता, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रियम त्रिपाठी, नपा अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल, सीएमओ अमित तिवारी, पूर्व नपा अध्यक्ष सत्यभामा गुप्ता सहित सभी वार्डों के पार्षद एवं स्टाॅफ मंचासीन रहे। बता दें कि, आज सुबह से ही सैकड़ों की संख्या में महिला एवं पुरूष श्रद्धालुओं ने बाणगंगा कुण्ड पहुंचकर आस्था की डुबकी लगाई। कोरोना संक्रमण के खतरे के चलते बीते 2 साल मेला आयोजित नहीं किया गया था। यही वजह है कि, इस बार आयोजित मेला को लेकर लोगों व व्यापारियों में भारी उत्साह देखने मिल रहा है। स्थानीय विराट मंदिर और बाणगंगा कुण्ड के अपने ऐतिहासिक महत्व के चलते यह लोगों के लिए हमेशा से आस्था का केन्द्र रहा है। जिसके कारण धार्मिक अवसरों और त्यौहारों में लोग यहां पहुंचते हैं। ऐसा बताया जाता है कि, बाणगंगा कुण्ड में स्नान करने के बाद लोग विराट मंदिर में स्थापित भगवान शिव की उपासना करते थे। इस पांच दिवसीय मेले में विशाल हवाई झूला (फेरिश व्हील), नाव झूला, चकरी, रहट, मौत का कुंआ, सर्कस सहित बच्चों के लिए विशेष झूले और अन्य आर्कषक खेल उपलब्ध हैं। मुख्य रूप से गन्ना, मिठाईयाँ और अन्य खानपान की वस्तुएं भी उपलब्ध हैं। इसके साथ ही मेले में विभिन्न शहरों से आये व्यापारियों ने कलात्मक और मनमोहक सामग्रियों की दुकानें भी सजाई हैं। वहीं प्रतिदिन शाम 7 बजे से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। आज शनिवार को भजन माला संध्या, 15 को वैशाली रायकवार लिटिल चैम्प सारेगामाप जीटी की प्रस्तुति, 16 को इशरत जहां भोजपुरी गायिका महुआ चैनल फाइनल लिस्ट फेम विनर मुंबई इलाहाबाद एवं इंटरनेशनल बॉलीवुड सिंगर की प्रस्तुति, 17 को पंडित राचंद्र सुशील एवं टीम गजल एवं सूफी गायन की प्रस्तुति, 18 को मास्टर सुनील मानिकपुरी हमर पारा तुम्हर पारा छत्तीसगढ़ी पॉपुलर सिंगर एंड ग्रुप की प्रस्तुति होगी।
0 Comments