नगर में गणतंत्र दिवस उल्लास से मनाया gantantradiwas harsoullas se banaya gaya

 


नगर में गणतंत्र दिवस उल्लास से मनाया gantantradiwas harsoullas se banaya gaya 

थांदला -  "विविधता में एकता” से भरा यह राष्ट्रीय पर्व और खास हो जाता है जब थांदला नगर अपनी संस्कृति, परंपरा और प्रगति  के माध्यम सेअपनी प्रतिभा प्रदर्शित करते है। नगर सदियो से संत, महात्मा की नगरी रही है। छोटी काशी के नाम से विख्यात थांदला आज अपने ही मातहतों से खफा है।  समय के साथ आज परिस्थितियों में बदलाव आ रहा है आज देश गणतंत्र दिवस की खुशियां मना रहा है वही संविधान निर्माता की प्रतिमा आज लावारिस हालात में धूल खा रही है आज के दिन नगर परिषद ने एक फूल चढ़ाना भी मुनासिब नही समझा ना ही जन प्रतिनिधि ना ही प्रशासनिक अधिकारी ने संविधान निर्माता बाबा साहेब की प्रतिमा के पास जाने की जहमत नही की प्रसंग आता है गणतंत्र दिवस का 26 जनवरी का दिन भारतीय के इतिहास में विशेष महत्व रखता है। 26 जनवरी 1950 को ही भारतीय संविधान लागू किया गया था। जिसके पश्चात हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन भारतीय अधिनियम एक्ट को हटा कर भारतीय संविधान को लागू किया गया था व लोकतान्त्रिक प्रणाली के साथ भारतीय संविधान को जोड़ा गया था। नगर में आज समस्त विभागों में विभाग प्रमुख ने ध्वजारोहण किया। नगर परिषद थांदला में राष्ट्रीय ध्वज अपने निर्धारित समय से 30 मिनिट देरी से फहराया गया वजह मुख्य नगर पालिका अधिकारी के देरी से आने के कारण परिषद के पार्षदगण, अधिकारी, कर्मचारी गण समय पास करते देखे गये। इसे विडंबना ही कहेंगे कि राष्ट्रीय पर्व पर भी ऐसे अधिकारी समय पर नही पहुच पाते खेर ये परिषद को देखना होगा। नगर के हदय स्थल आज़ाद चौक पर नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी पंडा द्वारा ध्वजारोहण कर सलामी ली गई।कार्यक़म में पूर्व विधायक व अजजा प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाबर,तरुण जैन अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) रविन्द्र राठी अनुविभागीय अधिकारी  (पुलिस)  तहसीलदार शक्तिसिंह चौहान,जनपद अध्यक्ष श्रीमती पोनी डामोर,नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी पंडा, थाना प्रभारी कैलाश चौहान मुख्य कार्यपालन अधिकारी राधा डावर, बीईओ एसएन श्रीवास्तव, सीएमओ राहुलसिंह वर्मा, स्वच्छता निरीक्षक गोराकसिंह राठौर, लेखापाल शीतल जैन, इंजीनियर पप्पू बारिया, ओमप्रकाश नागर,विजय गिरी, यस दीप अरोरा, धार्मिक आचार्य पार्षदगण माया सोलंकी, राजू धानक, भूमिका सोनी, संदीप डामोर सहित जन प्रतिनिधि गण, अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे। मुख्य समारोह स्थल दशहरा मैदान पर जनपद अध्यक्ष द्वारा ध्वजारोहण किया गया मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन अनुविभागीय अधिकारी तरुण जैन द्वारा किया गया तत्पश्यात समस्त विद्यालय के छात्र, छात्राओं द्वारा पीटी उषा कर उत्कृष्ट नृत्य की प्रस्तुति दी। गणतंत्र दिवस पर नगर की अटल सामाजिक संस्था द्वारा स्थानीय पिपली चौराहा पर( संस्था दप्तर) पर ध्वजारोहण जनसंघ के ज़माने से भाजपा के पितृ पुरूष वरिष्ठ नेता रामाजी धानक द्वारा किया गया नगर में एक मात्र निजी संस्था द्वारा ध्वजारोहण कर मिठाई वितरित की गई संस्था प्रमुख एवम वार्ड क्रमांक 09 के तेज तर्रार पार्षद राजू धानक ने नगरवासी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। मुख्य समारोह स्थल पर समस्त क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन व सेवा भावी कर्मचारियो को भी सम्मानित किया गया। बहरहाल जो भी हो देश 74वा गणतंत्र दिवस मना रहा है पर आज भी शासकीय महकमे में बैठे अधिकारी, जनप्रतिनिधि,की सोच में कोई बदलाव नही आया है आज भी लगता है आदिवासी बाहुल्य जिले में विकास की गंगा बहेगी पर कुछ पथ भ्रष्ट गंगा को ज़मी पर नही उतरने दे रहे है इसी का परिणाम है कि गरीब आदिवासी आज भी कार्य के अभाव में अन्य प्रदेश में पलायन कर रहे है।



Comments

Popular posts from this blog

सरपंचों के आन्दोलन के बीच मंत्री प्रहलाद पटेल की बड़ी घोषणा, हर पंचायत में होगा सामुदायिक और पंचायत भवन bhawan Aajtak24 News

पंचायत सचिवों को मिलने जा रही है बड़ी सौगात, चंद दिनों का और इंतजार intjar Aajtak24 News