![]() |
कांग्रेस में लगी पतझड़ लगातार कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो रहे कार्यकर्ता ! Rajya ki khabar |
बालाघाट - विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसी लगातार कांग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। जिससे यह प्रतीत होता है कि कांग्रेसमें पतझड़ लग गई है। आज दिनांक 1 दिसंबर 2022 को परसवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सालेटेका के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने आयुष मंत्री माननीय श्री रामकिशोर नानो कावरे के निज निवास स्थान पहुंचकर कांग्रेस पार्टी छोड़ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मंत्री श्री कावरे ने भारतीय जनता पार्टी का गमछा पहनाकर भाजपा की सदस्यता दिलाई। सदस्यता ग्रहण करने वाले के नाम जगदेव सिंह बिसेन, रेख लाल बिसेन,प्रीतम पटेल,थान सिंह बिसेन,सुंदर राहंगडाले,प्रकाश सोनी,अमृत पटेल,बुधराम ठाकरे,हनवत बिसेन,ललित बिसेन,मूलचंद राहंगडाले,विजय बांगरे है। सदस्यता ग्रहण करने वाले श्री जगदेव सिंह बिसेन ने कहा कि हम विगत 40 वर्षों से कांग्रेस पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता थे। वर्तमान समय में मंत्री श्री कावरे द्वारा क्षेत्र में अनेक विकास कार्यों की सौगात दी गई है, वे लगातार ग्रामीणों के सुख एवं दुख में शामिल होते हैं हर छोटे-बड़े कार्यकर्ता का सम्मान करते हैं। उनकी इसी रीति नीति से प्रभावित होकर एवं क्षेत्र के विकास के लिए हमने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता छोड़ भाजपा में जाने का फैसला किया और आज माननीय मंत्री जी के हाथों सदस्यता ग्रहण की। आज से हम भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप में कार्य करेंगे। मैंने 15 वर्षों तक कांग्रेस में मंडल अध्यक्ष के रूप में कार्य किया हूं। परंतु वर्तमान समय में श्री मधु भगत जी की कार्यप्रणाली से प्रत्येक कार्यकर्ता दुखी एवं हताश है। जिसकी वजह से वह कांग्रेसी छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहा है। मंत्री श्री कावरे द्वारा देवरी हट्टा मार्ग पर पुलिया एवं रोड की सौगात 5 करोड रुपए की लागत से दी गई सात नारी जला से जैसी बंद परियोजना के लिए 10 करोड़ 29 लाख रुपए की राशि आवंटित कराकर योजना पुनः प्रारंभ करवाई गई। 146 करोड़ की लागत की नई टेक्नोलॉजी वाली सिंचाई परियोजना का निर्माण हम किसानों के लिए कराया गया। 155 करोड रुपए से संजय सरोवर ड्यूटी बाई तट नहर के मरम्मत ई करण सीमेंट करण का प्रस्ताव तैयार किया गया है जिससे हमारे क्षेत्र के किसानों को सिंचाई का पानी पर्याप्त मात्रा में मिलेगा और हम खुशहाल हो सकेंगे।
0 Comments