![]() |
महाराणा प्रतापजी की प्रतिमा अनावरण मे टांडा करणी सेना सहित समाज बंधु ने लिया हिस्सा rajya ki khabar |
टांडा - वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की विशाल प्रतिमा की स्थापना श्री जीवन सिंह शेरपुर के द्वारा मोरगांव में किया गया जिसके अंतर्गत टांडा नगर से राजपूत समाज जन टांडा से मोरगांव के लिए प्रस्थान किया सर्वप्रथम मां चामुंडा का चोला चढ़ाकर एवं आरती कर नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के नगर अध्यक्ष विवेक सिंह राठौर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने मोर गांव के लिए प्रस्थान किया जहां मोरगांव वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की विशाल 15 फिट उची प्रतिमा की स्थापना एवं अनावरण किया गया जहाँ टांडा करणी सेना टीम ने जीवनसिंह शेरपुर जी से सौजन्य भेट कर संगठन को मजबूत करने पर विशेष चर्चा की इस दौरान धार जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह हरषुबनना, सरदारपुर तहसील अध्यक्ष सुनील जी गोड़ , लोकेन्द्र सिंह ठाकुर राजगढ़, दिपेन्द्र सिंह सन्नीबन्ना सरदारपुर , एवं सेकड़ो की संख्या मे करणी सैनिक मौजूद थे जानकारी प्रियेश ठाकुर के द्वारा दी गई
0 Comments