गांव गली मौहल्लों तक चलेगा विहिप का हितचिंतक अभियान | ganv gali mohlle tak chlega vihip ka hitchintak abhiyaan

 गांव गली मौहल्लों तक चलेगा विहिप का हितचिंतक अभियान

गांव गली मौहल्लों तक चलेगा विहिप का हितचिंतक अभियान | ganv gali mohlle tak chlega vihip ka hitchintak abhiyaan


मोहन बड़ोदिया। हिन्दू जनमानस के जागरण एवं संगठन हेतु संकल्पित व हिन्दू हितों की सुरक्षा में वचनबद्ध विश्व हिन्दू परिषद 6 नवंबर से 20 नवंबर तक जिले के 600 गांव/बस्ती/मौहल्लों तक पहुंच कर 30 हजार से अधिक हिन्दुओं को महासम्पर्क अभियान के माध्यम से हितचिंतक बनायेगा। विहिप जिला उपाध्यक्ष श्याम पाटीदार एवं जिला सत्संग प्रमुख हरीश आर्य ने बताया कि 2024 में विश्व हिन्दू परिषद की स्थापना के साठ वर्ष पूर्ण हो जायेंगे इसके निमित्त षष्ठीपूर्ति के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के इस देश व्यापी हितचिंतक अभियान को सर्व समाज व्यापी एवं सर्वस्पर्शी बनाने हेतु 6 नवंबर से 20 नवंबर 2022 तक हर समाज के प्रत्येक जाति मत पंथ संप्रदाय के लोगों, धर्माचार्यों, धर्मगुरुओं, युवाओं, युवतियों, मातृशक्ति से संपर्क कर उन्हें हिन्दू समाज व राष्ट्र हित के कल्याणकारी सेवा कार्यों से जोड़ेंगे। उन्होंने बताया कि अभियान में प्रतिष्ठित ,प्रबुद्ध वर्ग के लोगों को जोड़ने हेतु विशेष संपर्क भी किया जाएगा। इसके अन्तर्गत व्यापारियों, उद्योगपतियों, चिकित्सकों, इंजीनियर्स, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, अधिवक्ताओं, पूर्व न्यायधीशों, गायकों, अभिनेताओं, खिलाड़ियों इत्यादि सभी तरह के सेलेब्रिटी को भी जोड़ा जाएगा। हितचिंतक अभियान की टोलियों का लक्ष्य जिले के प्रत्येक गांव तक जाकर अधिकाधिक हितचिंतक बनाने का है। इसके अंतर्गत लोगों को विहिप के कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी भी दी जाएगी। 

हितचिंतक अभियान का उद्देश्य विहिप के विभिन्न आयामों के कार्यों का जन सेवार्थ विस्तार करना है। सेवा कार्यों से अधिकाधिक वंचित समाज को जोड़ना, नई पीढ़ी में सनातन संस्कारों का संचार करना, गौवंशों की रक्षा, सामाजिक समरसता, नारी सशक्तीकरण, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण व मठ-मंदिरों की सुव्यवस्था के साथ ही हिंदू समाज को संगठित करते हुए उसकी सुरक्षा के संकल्प का भाव जगाना भी अभियान का उद्देश्य है। विश्व हिंदू परिषद मतांतरण और लव जेहाद रोकने और घर वापसी के लिए किस तरह कटिबद्ध है, यह जानकारी भी अभियान के अंतर्गत दी जाएगी। निप्र

Post a Comment

0 Comments