9 दिसंबर से 24 कुंडीय नवचेतना जागरण गायत्री महायज्ञ | 9 desmber se 24 kundiy navchetan jagran

 9 दिसंबर से 24 कुंडीय नवचेतना जागरण गायत्री महायज्ञ 

 9 दिसंबर से 24 कुंडीय नवचेतना जागरण गायत्री महायज्ञ | 9 desmber se 24 kundiy navchetan jagran


मोहन बड़ोदिया। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के संरक्षण में 24 कुंडीय नवचेतना जागरण गायत्री महायज्ञ का आयोजन  9 दिसंबर से 12 दिसंबर तक होने जा रहा है।



 जिसकी पूर्व रूप रेखा एवं तैयारी हेतु शनिवार को आगरा सारंगपुर रोड दशहरा मैदान के सामने सार्वजनिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें शाजापुर की टोली में शैलेंद्र श्रीवास्तव, रामस्वरूप मीणा, मनोरमा सोनी, कथा वाचक अंबाराम, नंदकिशोर पाटीदार आदि के द्वारा उद्बोधन दिया गया। 



मा भगवती महिला मंडल मोहन बड़ोदिया की अध्यक्ष रितु सोनी,  प्रमिला टेलर आदि के द्वारा गायत्री महायज्ञ के सफल संचालन हेतु जिम्मेदारी दी गई। आयोजन का मंच संचालन मणिशंकर चौधरी एवं आभार डा. रमेश चंद्र जायसवाल ने माना। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मां गायत्री भक्त मंडल एवं नगर के गणमान्य नागरिक एवं महिला मंडल बड़ी संख्या में शामिल हुई। 

Post a Comment

Previous Post Next Post