वरिष्ठ संघ का मैत्री मिलन समारोह पहली बार महिलाओं ने किया संचालित |varishth sanghw ka maitri

 *वरिष्ठ संघ का मैत्री मिलन समारोह पहली बार महिलाओं ने किया संचालित*

वरिष्ठ संघ का मैत्री मिलन समारोह पहली बार महिलाओं ने किया संचालित |varishth sanghw ka maitri


 श्री श्वेतांबर जैन वरिष्ठ सेवा समिति रजिस्टर्ड जावरा जिसकी स्थापना सन 2010 में हुई थी इस वर्ष संस्था के अध्यक्ष श्री अभय सुराणा ने एक स्लोगन दिया है *आऔ कुछ नया करें* कि बात को ध्यान में रखते हुए 12 वर्षों में पहली बार साई रिसोर्ट जावरा पर आयोजित मैत्री मिलन समारोह जो हमेशा संस्था के पुरुष पदाधिकारी आयोजित करते रहे थे लेकिन इस बार मुख्य अतिथि, पदाधिकारी, मंच संचालन, प्रश्न मंच, स्वागत भाषण, प्रार्थना, पुरस्कार वितरण,आभार प्रदर्शन  सभी का दायित्व 60 वर्ष से ऊपर की महिलाओं ने किया। पहली बार नारी शक्ति को आगे लाएं उन्हें मंच उपलब्ध कराया जो नया प्रयोग था जो पूरी तरह सफल रहा। मीटिंग की समाप्ति के पश्चात महिलाओं ने आकर्षक गरबा भी प्रस्तुत किया।



 इसमें मैत्री मिलन समारोह की सर्वत्र प्रशंसा की जा रही है। इसकी मुख्य भूमिका में श्रीमती पूनम पटवा श्रीमती श्रीकुंवर देवी संघवी श्रीमती चमेली देवी संघवी, श्रीमती प्रमिला जैन, श्रीमती सुमन देवी मेहता ,श्रीमती चंचल पटवा ,श्रीमती मधुबाला लुक्कड़ श्रीमती रेखा सुराणा श्रीमती पुष्पा चपड़ोद श्रीमती शोभा छाजेड़ श्रीमती शांता पोखरना श्रीमती वीजया आंचलीया श्रीमती कुसुम ओरा श्रीमती त्रिशला नांदेचा आदि का सहयोग सराहनीय रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post