सर्व ब्राम्हाण समाज का दीपावली मिलन समारोह आज! Sarv bramhaan smaj ka dipawali miln smaroh aaj

 सर्व ब्राम्हाण समाज का दीपावली मिलन समारोह आज!

सर्व ब्राम्हाण समाज का दीपावली मिलन समारोह आज! Sarv bramhaan smaj ka dipawali miln smaroh aaj


बालाघाट (देवेंद्र खरे )प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी सर्व ब्राम्हण समाज द्वार दीपावली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्व ब्राम्हण समाज का जिलाध्यक्ष राजेश पाठक ने बताया कि आज 30 अक्टूबर रविवार को शाम 5बजे नगर के कमला नेहरू प्रेक्षागृह में आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम में समाज के प्रतिभावान कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं में उत्कृष्ट अंक हासिल करने वाले मेधावी बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए उनका सम्मान किया जायेगा।

सर्व ब्राम्हाण समाज अध्यक्ष पाठकब्राम्हाण महिला संगठन अध्यक्ष श्रीमती संध्या दीक्षित, पदाधिकारी अजय मिश्रा, आदित्य पंडित, जॉबी मिश्रा, मुकेश तिवारी, निशांत मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारियों ने आज समाज के दीपावली मिलन समारोह में सभी स्वजातीय बंधुओं से अधिक से अधिक इस कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील की है। उल्लेखित है कि भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर भी ब्राम्हाण समाज ने भव्य सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन कर अपनी एकता का परिचय दिया था। मिलन कार्यक्रम के अवसर पर भविष्य में समाज और अधिक सकारात्मकए रचनात्मक गतिविधियों को किस तरह से आगे बढ़ा सकता है इस पर भी विशेष रूप से चर्चा की जायेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post