मुख्यमंत्री जन सेवा शिविर में हिंडोरिया पहुंचे कलेक्टर
मुख्यमंत्री जन सेवा शिविर में हिंडोरिया पहुंचे कलेक्टर | mukhyamantri jan sewa shivir me hindoriya pahuche collector |
अरविंद जैन दमोह कलेक्टर एस. कृष्ण चैतन्य आज दोपहर हिंडोरिया नगर में आयोजित मुख्यमंत्री जन सेवा शिविर में पहुंचकर जायजा लिया। उन्होंने यहां मौजूद अधिकारियों कर्मचारियों से शिविर के संबंध में प्राप्त आवेदन आदि के संबंध में पूर्ण जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा शासन की मंशा अनुरूप सभी अधिकारी कर्मचारी तदनुसार कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे।
आज हिंडोरिया नगर के वार्ड क्रमांक 14 में मुख्यमंत्री जन सेवा शिविर का आयोजन किया गया था। जिसमें कलेक्टर एस. कृष्ण चैतन्य ने स्वयं हिंडोरिया के वार्ड 14 में पहुंच कर जायजा लिया। उन्होंने तहसीलदार और संबंधित अधिकारियों से शिविर संबंधित जानकारी ली। इस अवसर पर नायब तहसीलदार राहुल गौंड, बबलू पटेल, सद्दू बाबू, गोविंद सेन, शिवराज सिंह, आर.आई.सुरेश खटीक, पटवारी संदीप यादव, रितिक साहू आदि मौजूद रहे।