महिलाओ को कानूनी साक्षरता का ज्ञान होना उनके व परिवार के विकास के लिए जरूरी - सचिव, नरेन्द्र पटेल
![]() |
महिलाओ को कानूनी साक्षरता का ज्ञान होना उनके व परिवार के विकास के लिए जरूरी - सचिव, नरेन्द्र पटेल |mahilao ko kanuni saksharta ka gyan |
जिला न्यायाधीश एवं सचिव नरेन्द्र पटेल द्वारा यह बताया गया कि वर्तमान समय में महिलाओं को कानूनी साक्षरता का ज्ञान होना उनके व उनके परिवार के विकास के लिए आवश्यक हैं। विधिक जागरूकता से ही महिलाओं का सशिक्तकरण संभव हैं इसके लिए महिलाओं को अपने अधिकारोें के प्रति सजग होकर सम्पूर्ण जानकारी रखना चाहिए। जिससे कोई उनके अधिकारों का हनन न कर सके। साथ ही विधिक निःशुल्क सलाह एवं सहायता योजना एवं जिला प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी बतायी गयी। पास्को एक्ट के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई।
न्यायाधीश एवं अध्यक्ष तहसील समिति महेश्वर जितेन्द्रसिंह रावत द्वारा बताया गया कि महिलाएॅ अपने अधिकारों के लिए कानून के ज्ञान के अभाव के चलते आवाज नही उठा पाती हैं। इसी के चलते वह कई तरह की प्रताड़नाओं का सामना करती हैं, किंतु सामाजिक रूढिवादी के खिलाफ महिलाओं को अपने पर होने वाले अत्याचारों की कानूनी लड़ाई के लिए संविधान में कठोर कानून सृजिल किये गये हैं। जिनके बारे में विस्तृत जानकारी बतायी गयी।
रिसोर्स पर्सन ऋतु पाटीदार ने भूण्र हत्या के बारे में महिलाओं को जागरूक किया साथ ही महिलाओं के साथ घर या बाहर होने वाली घरेलू हिंसा की जानकारी बतायी गयी। रिसोर्स पर्सन जितेन्द्र नेगी द्वारा महिलाओं को अपने अधिकारों के बारे में जागरूक किया गया। कलयुग में महिलाएॅ सशक्त नही थी किंतु वर्तमान में महिला सशक्त हैं।
डाॅ वंदना कुम्भकार द्वारा महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना चाहिए। बच्चियों को पढ़ाना लिखाना चाहिए कम उम्र में शादी नही करना चाहिए। पढ लिखकर नौकरी करने पर वह आत्मनिर्भर बनती हैं। उक्त कार्यक्रम में महिलाओं के विकास के बारे में जानकारी दी गई।
उक्त कार्यक्रम में जिला न्यायाधीश एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मण्डलेश्वर नरेन्द्र पटेल, न्यायाधीश/अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति महेश्वर जितेन्द्रसिंह रावत, रिसोर्स पर्सन जितेन्द्र नेगी, ऋतु पाटीदार, डाॅ वंदना कुम्भकार, डाॅ किरण वर्मा, स्वास्थ्य विभाग की मेडीकल टीम, एडीपीओ कुसुम धार्वे, नाजिर लालू डूडवे,पैरालीगल वालेंटियर जोजू एम आर, सरपंच रतनसिंह रंधावा, सचिव रमन कुशवाह,पंचायत इंस्पेक्टर रामलाल बरसाना, पंचगण एवं महिला बाल विकास विभाग महेश्वर के अंतर्गत ग्राम पंचायत लाड़वी की आॅगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं महिलाएॅ उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन लालू डुडवे ने किया एवं आभार मुख्य कार्यपालन अधिकारी महेश्वर ने माना।