पाण्डुतालाब पंचायत की समस्या का निराकरण करने हेतु आश्वाशन दिया| Panchayt ki samsya ke nivaran ka ashvasan diya


 पाण्डुतालाब पंचायत की समस्या का निराकरण करने हेतु आश्वाशन दिया| Panchayt ki samsya ke nivaran ka ashvasan diya 

देवास - पाण्डु तालाब ग्राम पंचायत की शैक्षणिक व्यवस्था को सुदृढ़ एंवम सुचारु व्यवस्था हेतु, ग्राम पंचायत की शिक्षा समिति द्वारा ग्राम पंचायत - पाण्डुतालाब की माध्यमिक व हाई स्कुल की व्यवस्था का जायजा लिया,एंवम शैक्षणिक कार्य में आने वाली भौतिक समस्या का निराकरण करने हेतु आश्वाशन दिया गया| समिति के अध्यक्ष (सरपंच) रोशनी मुजाल्दे व उपसरपंच शांतिलाल देवड़ा सचिव सोहन कल्मी सह्यक् सचिव रहीश खा पठान द्वारा प्रभारी प्राचार्य पन्नालाल चंदेल से शिक्षक के दायित्व, अतिथि शिक्षक की नियुक्ति, बच्चों के लिए गाईडलाईन, पालकों की भागीदारी, बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश निषेध, शाला प्रागण की बाउण्ड्री करने संबंधी कई मुद्दो पर चर्चा की गई| इस मौके पर शिक्षा समिति के सदस्य व पालकगण रामेश्वर भालेकर, कोमल मौरे,अशोक मुजाल्दे, जितेन्द्र मालवीया, दिनेश मुजाल्दे चिंटू मौर्य जगदीश चोपड़ा फुल सिंह अखाड़े रफीक खान पठान असलम शेख मायाराम रडाल मांगीलाल रंधे, गेंदालाल मुजाल्दे,मुकेश रंधे मौजुद थे|

Comments

Popular posts from this blog

सरपंचों के आन्दोलन के बीच मंत्री प्रहलाद पटेल की बड़ी घोषणा, हर पंचायत में होगा सामुदायिक और पंचायत भवन bhawan Aajtak24 News

पंचायत सचिवों को मिलने जा रही है बड़ी सौगात, चंद दिनों का और इंतजार intjar Aajtak24 News