ग्राम पंचायत स्तर पर ग्रामवार शिविर आयोजित कर फसल बीमा पॉलिसियों का वितरण | gram panchayat star pr gramvar shivir aayojit

 ग्राम पंचायत स्तर पर ग्रामवार शिविर आयोजित कर फसल बीमा पॉलिसियों का वितरण


बीमित कृषकों को किया जाये-कलेक्टर श्री चैतन्य

"मेरी पॉलिसी मेरे हाथ" कार्यक्रम का शुभारंभ आज  से

ग्राम पंचायत स्तर पर ग्रामवार शिविर आयोजित कर फसल बीमा पॉलिसियों का वितरण | gram panchayat star pr gramvar shivir aayojit


दमोह प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत मौसम खरीफ 2022 हेतु कृषि एवं किसान कल्याण भारत सरकार के निर्देशानुसार "मेरी पॉलिसी मेरे हाथ" कार्यक्रम का शुभारंभ आज 15 सितम्बर 2022 से किया जायेगा । इस संबंध में कलेक्टर एस.कृष्ण चैतन्य ने आदेश जारी कर निर्देशित किया है कि प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर ग्रामवार शिविर आयोजित कर फसल बीमा पॉलिसियों का वितरण बीमित कृषकों को किया जाये। कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।


            कलेक्टर श्री चैतन्य ने कार्यक्रम हेतु सहायक संचालक कृषि फसल बीमा एस.एल. कुर्मी को जिला नोडल अधिकारी, विकास खण्ड स्तरीय पर्यवेक्षक के लिये सम्बन्धित विकास खण्ड  के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत स्तरीय कार्यक्रम के नोडल अधिकारी के लिये सम्बन्धित ग्राम के ग्रामीण कृषि वितार अधिकारी, सहायक नोडल अधिकारी के लिये एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी फसल बीमा कम्पनी के प्रतिनिधि तथा सहयोगी हेतु सम्बन्धित ग्राम पंचायत के पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायक होंगे।


            उन्होंने कहा जिला मुख्यालय पर कृषि विज्ञान केन्द्र दमोह में 15 सितम्बर को कार्यक्रम आयोजित कर शुभारंभ किया जायेगा। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, जिले के कृषक, बीमा कंपनियों के प्रतिनिधि, संबंधित बैंको के अधिकारी, सी.एस.सी. के प्रतिनिधि, किसान कल्याण तथा कृषि विभाग के अधिकारी एवं जिला प्रशासन द्वारा अन्य अधिकारी सम्मिलित होंगे।


            वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी विकास खण्ड समस्त अपने विकासखण्ड के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत से सम्पर्क एवं समन्वय स्थापित कर 15 सितम्बर से ग्रामवार/ग्राम पंचायतवार कार्यक्रम तैयार कर दो दिवस के अन्दर भेजना सुनिश्चित करें।


            उन्होंने निर्देशित किया सभी संबंधित विभाग, बैंक, सी.एस

Comments

Popular posts from this blog

सरपंचों के आन्दोलन के बीच मंत्री प्रहलाद पटेल की बड़ी घोषणा, हर पंचायत में होगा सामुदायिक और पंचायत भवन bhawan Aajtak24 News

पंचायत सचिवों को मिलने जा रही है बड़ी सौगात, चंद दिनों का और इंतजार intjar Aajtak24 News