![]() |
भाजपा जिला की बैठक आगर में कल | bjp ki bethak kal |
आगर मालवा। भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक 14 सितंबर बुधवार को कम्पनी गार्डन स्थित मांगलिक भवन में दोपहर 1 बजे आयोजित होगी। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गोविन्द सिंह बरखेडी करेगें।
इस संदर्भ में विस्तृत जानकारी देते हुए जिला महामंत्री कैलाश कुंभकार ने बताया कि बैठक में बूथ सशक्तिकरण, आजीवन समर्पण निधि एवं 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलाये जाने वाले सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम पर विषेष चर्चा होगी। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में सेवा पखवाड़ा के प्रदेश स्तर के नेताओं का मार्गदर्शन होगा। इसके अलावा कई महत्वपूर्ण विषयों पर भी बैठक में चर्चा होगी।
बैठक में अतिथि के रूप में पुर्व विधायक व विधानसभा प्रभारी राजेन्द्र भारती सहित जिले के जनप्रतिनिधियों व वरिष्ठ नेताओं विषेष रूप से उपस्थित रहेगें। बैठक में अपेक्षित भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य,जिला पदाधिकारी, सांसद, विधायक,पुर्व जिलाध्यक्ष,पुर्व विधायक,जिला पंचायत अध्यक्ष व सदस्य,भाजपा मंडल अध्यक्ष व महामंत्री, मोर्चा जिलाध्यक्ष, एवं मंडल अध्यक्ष व महामंत्री, प्रकोष्ठ के जिला संयोजक,नगर परिषद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष जनपद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी महेश शर्मा ने दी।
0 Comments