![]() |
85 वर्षीय रमाबाई पगारे ने किया मतदान। 85 varshiy mahila ne matdan kiya |
नेपानगर (अश्विनी तिवारी)- नेपानगर में चल रहे नगर पालिका चुनाव में आज 85 वर्षिय रमाबाई ने अपने बहुमूल्य मत का उपयोग किया उन्होंने इतनी उम्र होने के बाद भी मतदान करना अपना अधिकार बताया ओर उसका उपयोग भी किया
आपको बता दें कि नगर पालिका परिषद के 24 वार्डो के पार्षद पद के लिए सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान, शाम 5 बजे तक चलेगा मतदान। शांतिपूर्ण मतदान के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं, मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इस बार मतदाता केंद्र के अंदर मोबाइल ले जाना भी मना है। नगर पालिका परिषद नेपानगर में 24 वार्डो में मतदान हेतु 34 मतदान केन्द्र है। नेपानगर निकाय क्षेत्र की कुल मतदाता संख्या 23892 है। जिसमे पुरूष मतदाता 12075, महिला मतदाता 11815, अन्य 2 है। वहीं क्रिटिकल मतदान केन्द्र 13, सेक्टर ऑफिसर 6, सेक्टर मजिस्ट्रेट 6 तथा रूट संख्या 6 है।
0 Comments