जैन फर्टिलाइजर ग्राम सिरपुर द्वारा खाद के खुले आम निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत बताई जा रही है | Jain fertilizer gram sirpur dvara khad ke khule aam nirdharit muly se ashik kimat batai ja rhi

जैन फर्टिलाइजर ग्राम सिरपुर द्वारा खाद के खुले आम निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत बताई जा रही है

किसान ने बनाया वीडियो अब देखना प्रमाण देने के बाद करवाई होती है या नही ?

जैन फर्टिलाइजर ग्राम सिरपुर द्वारा खाद के खुले आम निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत बताई जा रही है

बुरहानपुर (नवीन आड़े) - जिले के ग्राम सिरपुर में जैन फर्टिलाइजर शॉप द्वारा डीएपी , एवं एनपीके  12 :32:16  के दाम खुलेआम तय कीमत से ज्यादा बताए जा रहे है। वही किसानों का कहना मुझे तय कीमत से ज्यादा खाद में दिया गया है। जबकि बिल मांगने पर देने से मना कर दिया गया।  आपको बता दे कि एनपीके 12:32:16 खाद का मूल्य 1470 रुपये है। तथा डीपीए का निर्धारण मूल्य 1350 रुपये है। लेकिन किसानों का तय कीमत पर खाद नही मिलता। जैन फर्टिलाइजर सिरपुर पर कई किसान खाद लेने जाते है लेकिन किसानों को अधिक दामो पर ही खाद लेने को मजबूर रहते है। किसान गुरुचरणसिंह पंवार  द्वारा जैन फर्टिलाइजर सिरपुर में गये जहाँ उन्होंने एनपीके 12:32:16  तथा डीपीए के रेट पूछे। जिस पर दुकान मालिक ने कहा ये एनपीके 12:32:16 के रेट 1600 रु तथा डीपीए के रेट 1400 रु है। किसान द्वारा कहा गया कुछ कम हो सकता है क्या ? जिस पर जैन फर्टिलाइजर के मालिक ने कहा इसमें कुछ कम नही होगा। किसान ने कहा म मुझे 30 बोरी चाहिए लेकिन दुकान मालिक ने रेट कम नही होगी।  किसान गुरुचरण सिंह पंवार  ने जैन फर्टिलाइजर सिरपुर के मालिक से हुई इस बात का वीडियो बनाया। क्योंकि अभी तक जिले में ऐसी कई शिकायत  किसानों द्वारा किये जाने पर अधिकारियों द्वारा यह कहा जाता था आपके पास बिल है क्या ज्यादा कीमत का। या  किसी फर्टिलाइजर शॉप का जिसमे अधिक कीमत पर खाद बेचने का प्रमाण है क्या ? इस बार किसान द्वारा वीडियो बनाया है जिसमे स्पष्ट दिख रहा है कि शॉप मालिक द्वारा खुलेआम डीपीए एवं 12:32:16 के रेट निर्धारित मूल्य से अधिक बताकर बेच रहा है। 

क्या प्रशासन द्वारा कोई बड़ी करवाई की जाएगी। या फिर नोटिस देकर छोड़ दिया जाएगा। किसानों का कहना है ऐसी शिकायत पर करवाई जरूर की जाए। किसान बड़ी मुश्किल से खेती करता है और इस तरह खाद के दम अधिक बेचने पर मुश्किल होती है।किसान गोविंद पवार द्वारा बताया कि मेरे द्वारा 12:32:16 जैन फर्टिलाइजर से लिया गया। जो मुझे 1600 रु में दिया गया। जब मैंने बिल मांगा तब जैन फर्टिलाइजर के मालिक ने आधारकार्ड मागा मेरे द्वारा आधार कार्ड दिया फिर कहा आपको बिल चाहिए तो खाद नही मिलेगा।

*80 लाख से अधिक विजिटर्स के साथ बनी सर्वाधिक लोकप्रिय*

*आपके जिले व ग्राम में दैनिक आजतक 24 की एजेंसी के लिए सम्पर्क करे - 8827404755*

Post a Comment

Previous Post Next Post