हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा
तिरंगा यात्रा में विद्यार्थी, शिक्षक व अन्य लोगो ने भी हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामे, लगाए भारत माता के जयकारे
मोहन बड़ोदिया (मनोज हांडे) - हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत लोगों को अपने अपने घरों पर 13 से 15 अगस्त तक तिरंगा ध्वज फहराना है। विदित है कि भारत सरकार के मुखिया यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी व मध्य प्रदेश के माननीय ऊर्जावान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। देशभर में विभिन्न सांस्कृतिक, आर्थिक, राजनैतिक एवं धार्मिक आयोजन उत्साह व उमंग के साथ संपन्न हो रहे हैं। इसी अवसर पर 13 से 15 अगस्त 2022 तक देश भर में गांव, शहर हर घर-घर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को फहराने के लिए एक अभियान के रूप में कृत संकल्पित है।
उपरोक्त अभियान के अवसर पर सभी भारतवासी अपने अपने घरों पर 13 से 15 अगस्त तक हमारे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को फहराएंगे। उसी प्रचार-प्रसार हेतु शासकीय उत्कृष्ट उमावि द्वारा शनिवार को प्रातः11 छात्र छात्राओं का एकत्रिकरण अशासकीय स्कूलों का सनराइज पब्लिक हाई सेकेंडरी स्कूल ग्राउंड रहा वही शासकीय विद्यालयों का एकत्रीकरण शाउमावि विद्यालय मोहन बड़ोदिया में रहा। तिरंगा यात्रा 12 बजे से नगर में निकली, जिसमें 2000 बच्चों की संख्या के साथ एक विशाल जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जन जागरूकता रैली में बच्चों ने भारत माता, रानी लक्ष्मीबाई, सुभाष चंद्र बोस, महात्मा गांधी एवं भगत सिंह बनकर रैली में भाग लिया। बच्चों ने वंदे मातरम एवं भारत माता की जय के नारे लगाते हुए अपने हाथों में तिरंगा लेकर निकले। रैली का जगह-जगह संगठनों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। नगर में विशाल बच्चों की जन जागरूकता रैली के नगर भ्रमण के बाद अशासकीय विद्यालय सनराइज पब्लिक स्कूल में पहुंचे जहां राष्ट्रीय गान के बाद बच्चों को अपने अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए शपथ दिलवाई।
*80 लाख से अधिक विजिटर्स के साथ बनी सर्वाधिक लोकप्रिय*
*आपके जिले व ग्राम में दैनिक आजतक 24 की एजेंसी के लिए सम्पर्क करे - 8827404755*