मनावर प्रेस क्लब द्वारा 75 वा स्वतंत्रता दिवस मनाया गया | Manawar press club dvara 75va swatantrata divas manaya gaya

मनावर प्रेस क्लब द्वारा 75 वा स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

सिविल अस्पताल में प्रेस क्लब के सदस्यों द्वारा मरीजों को फल वितरित किए गए

मनावर प्रेस क्लब द्वारा 75 वा स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

मनावर (पवन प्रजापत) - नगर में सर्वप्रथम प्रेस क्लब अध्यक्ष द्वारा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रेस क्लब द्वारा गांधी चौराहे पर झंडा वंदन कर राष्ट्रगीत गाया इस कार्यक्रम में स्कूलों को बच्चों सहित अन्य जन समुदाय ने हिस्सा  लिया तत्पश्चात प्रेस क्लब द्वारा मनावर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जाकर मरीजों को फल वितरित किए गए। उसके बाद सभी प्रेस क्लब के सदस्य मनावर के नगर मंडल अध्यक्ष सचिन जी पांडे के पिताश्री समाजसेवी अरविंद जी पांडे के जन्मदिन पर सभी प्रेस क्लब उनके निवास स्थान पर जाकर उन्हें जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी प्रेस क्लब अध्यक्ष अनिल जी जैन और सदस्यो की उपस्थित में गांधी चौराहे पर झंडा वंदन कर आजादी के इस अमृत महोत्सव मैं देश का चौथा स्तंभ कहे जाने वाले पत्रकारों पर रोशनी डालते हुए कहा के संपूर्ण भारतवर्ष मैं यशस्वी प्रधान मंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी जी के आह्वान पर पूरे देश में इस 75 वे स्वतंत्रता दिवस को अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है।वहीं इसी कड़ी में मनावर में भी हर घर तिरंगा अभियान के तहत सभी ने अपने घर पर तिरंगा लहरा कर जो देश की एकता और अखंडता का परिचय दिया है। उसके लिए मैं पूरे मनावर की जनता का आभार व्यक्त करता हूं। 

मनावर प्रेस क्लब द्वारा 75 वा स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

प्रेस क्लब की इस कार्यक्रम की मनावर के सदी अधिकारियों ने सराहना की है। वही प्रेस क्लब अध्यक्ष अनिल जी जैन ने कहा कि बहुत जल्द मनावर में भी प्रेस क्लब भवन की सौगात मिलने वाली है। आदरणीय कलेक्टर महोदय पंकज जी जैन से भी इस विषय में चर्चा की गई। और धार महू सांसद छतरसिंह दरबार द्वारा भी आश्वासन दिया गया है कि बहुत जल्द से जल्द प्रेस क्लब भवन के लिए मैं प्रयास करूंगा देश का चौथा स्तंभ कहे जाने वाले पत्रकार ही अपनी खबरों से जनता को जागृत बनाते हैं कहीं ना कहीं मनावर को भी नित नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने का कार्य भी इन प्रेस क्लब के द्वारा खबरों के माध्यम से किया जाता है।

वही मनावर में अन्य स्थानों पर भी 15 अगस्त पर झंडा वंदन किया गया।उत्कृष्ट विद्यालय पर भरत जाजपुरे द्वारा झंडा वंदन किया गया एसडीएम कार्यालय पर तहसीलदार आरसी खतेडिया सेंटर जेल पर जेलर परमार साहब और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बीएमओ चौहान साहब द्वारा झंडा वंदन किया गया।

प्रेस क्लब का झंडा वंदन गांधी चौराहे पर किया गया जिसमें प्रेस क्लब के सदस्य।

*80 लाख से अधिक विजिटर्स के साथ बनी सर्वाधिक लोकप्रिय*

*आपके जिले व ग्राम में दैनिक आजतक 24 की एजेंसी के लिए सम्पर्क करे - 8827404755*

Post a Comment

Previous Post Next Post