द्रौपदी मुर्मू भारत की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनीं | Draupadi murmu bharat ki pehli mahila rashtrapati bani

द्रौपदी मुर्मू भारत की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश का नया राष्ट्रपति चुने जाने पर द्रौपदी मुर्मू को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहे.

द्रौपदी मुर्मू भारत की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनीं

नई दिल्ली: द्रौपदी मुर्मू देश की 15वीं राष्ट्रपति होंगी. राष्ट्रपति चुनाव में हुई जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. पीएम मोदी द्रौपदी मुर्मू के आवास पर पहुंचे और उनसे मुलाकात की. इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहे.

पीएम मोदी ने ट्वीट करके भी द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी. उन्होंने कहा कि भारत ने इतिहास रच दिया है. ऐसे समय में जब सवा अरब भारतीय आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं, पूर्वी भारत के एक दूरदराज के हिस्से में पैदा हुई आदिवासी समुदाय से आने वाली भारत की बेटी को हमारा राष्ट्रपति चुना गया है.

पीएम मोदी ने कहा, द्रौपदी मुर्मू जी का जीवन, उनके शुरुआती संघर्ष, उनकी समृद्ध सेवा और उनकी अनुकरणीय सफलता प्रत्येक भारतीय को प्रेरित करती है. वह हमारे नागरिकों, विशेष रूप से गरीबों और दलितों के लिए आशा की किरण बनकर उभरी हैं.

पीएम मोदी ने आभार जताते हुए कहा कि, मैं पार्टी लाइन के उन सभी सांसदों और विधायकों को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने द्रौपदी मुर्मू की उम्मीदवारी का समर्थन किया है. उनकी रिकॉर्ड जीत हमारे लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत है. बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए ने द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाया था. वहीं विपक्ष की ओर से पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा उम्मीदवार थे.

*80 लाख से अधिक विजिटर्स के साथ बनी सर्वाधिक लोकप्रिय*

*आपके जिले व ग्राम में दैनिक आजतक 24 की एजेंसी के लिए सम्पर्क करे - 8827404755*

Comments

Popular posts from this blog

कलेक्टर दीपक सक्सेना का नवाचार जो किताबें मेले में उपलब्ध वही चलेगी स्कूलों में me Aajtak24 News

पुलिस ने 48 घंटे में पन्ना होटल संचालक के बेटे की हत्या करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार girafatar Aaj Tak 24 News

कुल देवी देवताओं के प्रताप से होती है गांव की समृद्धि smradhi Aajtak24 News