पाँच साल के कार्यकाल में 4 साल 11 माह बीत जाने के बाद काॅल सेंटर की नौटंकी क्यों - जगमीत सिंह जाॅली | 5 saal ke karyakal main 4 saal 11 mah bit jane ke baad call center ki notanki kyu

पाँच साल के कार्यकाल में 4 साल 11 माह बीत जाने के बाद काॅल सेंटर की नौटंकी क्यों - जगमीत सिंह जाॅली

पाँच साल के कार्यकाल में 4 साल 11 माह बीत जाने के बाद काॅल सेंटर की नौटंकी क्यों - जगमीत सिंह जाॅली

नेपानगर (अश्विनी तिवारी) - नगर पालिका परिषद् नेपानगर का कार्यकाल अगले माह समाप्त होने को हैं और एक महीने पहले भाजपा शासित परिषद् के अध्यक्ष को जनता की परेशानियां दिख रही हैं।

           नेपानगर कांग्रेस मंडलम अध्यक्ष जगमीत सिंह जाॅली ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से नगर पालिका अध्यक्ष राजेश चौहान व्दारा उनके कार्यकाल खत्म होने के एक महीने पहले खुले काॅल सेंटर का विरोध करते हुए इस राजनैतिक स्टंटबाजी और नौटंकी करार दिया ।

                श्री जाॅली ने कहा कि विगत पाँच वर्षो से नगर की जनता विभिन्न समस्याओं से परेशान हैं जिसमे साफ-सफाई,बिजली,पेंशन आदि प्रमुख हैं बारिश के दिनों में नगर के बहुत से वार्डो में लोगों के घरो में पानी घुस रहा हैं,नगर में हुए निर्माण कार्यो में जमकर भ्रष्टाचार हुआ जिसके परिणामस्वरूप ये घटिया निर्माण कार्य छः माह भी नहीं ठीक पाए और बावजूद इसके नगर पालिका अध्यक्ष इन सब से अनभिज्ञ रहे और जब उनका कार्यकाल खत्म होने में मात्र एक माह का समय बचा हैं तो उन्हें जनता की समस्याओं की याद सता रही हैं ये सब राजनैतिक स्टंटबाजी और नौटंकी के अलावा कुछ नहीं है। एक वर्ष पहले भी अध्यक्ष द्वारा आप का अध्यक्ष आप के द्वारा कार्यक्रम की स्टंटबाजी की गई थी जिसमे राजीव नगर वार्ड 01 के न्यू कॉलोनी क्षेत्र मै स्थानीय निवासियों व राजेन्द्र मसाने द्वारा मौके पर पहुंचे अध्यक्ष को कई समस्याएं बताई गई लेकिन डायरी में प्वाइंट लिखने के बाद निराकरण आज तक नहीं हो पाया और अब ये नई नौटंकी।

           श्री जाॅली ने कहा नगर की जनता बहुत जागरुक हैं वो जानती हैं कि उन्हें क्या करना और पाँच वर्ष में जो समस्याएँ नगर ने झेली और जो भ्रष्टाचार नगर पालिका में जुडा हुआ उसे देखते हुए आगामी नगर पालिका चुनाव में जनता भाजपा को मुँहतोड जवाब देगी।

*80 लाख से अधिक विजिटर्स के साथ बनी सर्वाधिक लोकप्रिय*

*आपके जिले व ग्राम में दैनिक आजतक 24 की एजेंसी के लिए सम्पर्क करे - 8827404755*

Comments

Popular posts from this blog

कलेक्टर दीपक सक्सेना का नवाचार जो किताबें मेले में उपलब्ध वही चलेगी स्कूलों में me Aajtak24 News

पुलिस ने 48 घंटे में पन्ना होटल संचालक के बेटे की हत्या करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार girafatar Aaj Tak 24 News

कुल देवी देवताओं के प्रताप से होती है गांव की समृद्धि smradhi Aajtak24 News