मारीशस की यात्रा पूर्ण कर ब्रह्मचारी पहुंचे अपने गांव, करजू में ब्रह्मचारी का किया जगह-जगह पुष्प मालाओं से स्वागत
मोहन बड़ोदिया (मनोज हांडे) - सुतबंधु ब्रह्मचारी नर्मदा पुरम होशंगाबाद गुरुकुल में अध्ययनरत छात्र मोहन आर्य अपनी 22 दिन की मॉरीशस यात्रा करके अपने गृह गांव करजू पधारे।
वहां पर सनातन संस्कृति वैदिक धर्म वेद आयुर्वेद का प्रचार कर सुबह 8:00 बजे ग्राम मंडोदा में सरस्वती शिशु मंदिर में उनका भव्य स्वागत किया गया। तत्पश्चात ग्राम करजू में जगह-जगह ब्रह्मचारी का पुष्पामालाओं से स्वागत किया गया। कार्यक्रम का समापन गुरुकुल करजू में हुआ जहां सभी अतिथियों का स्वागत सत्कार एवं ब्रह्मचारी मोहन आर्य का मार्गदर्शन सभी को मिला। स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण जन मौजूद रहे।
*80 लाख से अधिक विजिटर्स के साथ बनी सर्वाधिक लोकप्रिय*
*आपके जिले व ग्राम में दैनिक आजतक 24 की एजेंसी के लिए सम्पर्क करे - 8827404755*
0 Comments