चुनाव की तैयारियों पर प्रशासनिक अधिकारियों से की चर्चा - एडीएम अशोक कुमार वर्मा | Chunav ki tayyariyo pr prashashnik adhikariyo se ki charcha

चुनाव की तैयारियों पर प्रशासनिक अधिकारियों से की चर्चा - एडीएम अशोक कुमार वर्मा

चुनाव की तैयारियों पर प्रशासनिक अधिकारियों से की चर्चा - एडीएम अशोक कुमार वर्मा

धरमपुरी (गौतम केवट) - अधिकारी चुनावी तैयारियों को लेकर उमरबन, मनावर , गंधवानी, विकासखंड में होने वाले पंचायत चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने प्रेक्षक आयोग के वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे। उन्होंने यहां स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा की। 

शनिवार को प्रेक्षक अशोक कुमार वर्मा ने उमरबन में स्ट्रांग रूम, शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था केन्द्र भमोरी का निरीक्षण किया। आंगनबाड़ी भवन भमोरी व ग्राम उमरबनकला में बने चुनाव मतदान केन्द्र का निरीक्षण किया। साथ ही देर शाम मनावर संकुल में एमएस लुन्हेरा सड़क की जांच कर आवश्यक निर्देश दिए। प्रेक्षक अशोक कुमार वर्मा ने गंधवानी में भी निरीक्षण किया। 

चुनाव की तैयारियों पर प्रशासनिक अधिकारियों से की चर्चा - एडीएम अशोक कुमार वर्मा

एसडीएम भूपेन्द्र रावत ने मनावर 64 व उमरबन की 61 पंचायतों की जानकारी का ब्योरा दिया। एसडीएम भूपेन्द्र रावत ने कहा कि चुनाव की तैयारी में सारे कर्मचारी लग गए हैं। प्रतिदिन मतदान को लेकर ट्रेनिंग का काम भी चल रहा है। दोनों जगह चुनाव को लेकर प्रशासन ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। 

आयोग को रावत ने जानकारी दी कि मनावर में कुल 1 लाख 5 हजार 742 मतदाता हैं, जिसमें पुरुष मतदाता 52 हजार 740 व महिला मतदाता 52 हजार 992 हैं, 3 थर्ड जेंडर अपने मतों का उपयोग करेंगे। चुनावों को लेकर 187 मतदान केंद्र व 895 वार्ड बनाए गए हैं। 

अवलोकन के दौरान मनावर जनपद सीईओ लक्ष्मण सिंह डिंडोर, तहसीलदार आरसी खंतेडिया, उमरबन सीईओ देवेन्द्र बराडिया, नायब तहसीलदार नेहा शाह, सहदेव मौर्य मौजुद आदि रहे।

*80 लाख से अधिक विजिटर्स के साथ बनी सर्वाधिक लोकप्रिय*

*आपके जिले व ग्राम में दैनिक आजतक 24 की एजेंसी के लिए सम्पर्क करे - 8827404755*

Comments

Popular posts from this blog

कलेक्टर दीपक सक्सेना का नवाचार जो किताबें मेले में उपलब्ध वही चलेगी स्कूलों में me Aajtak24 News

पुलिस ने 48 घंटे में पन्ना होटल संचालक के बेटे की हत्या करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार girafatar Aaj Tak 24 News

कुल देवी देवताओं के प्रताप से होती है गांव की समृद्धि smradhi Aajtak24 News