भाजपा के पूर्व मंडल महामंत्री मानसिंह पाल का निधन
भाजपा मंडल अध्यक्ष को पितृ शोक
मोहन बड़ोदिया (मनोज हांडे) - भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष जगदीश पाल के पिताजी पूर्व मंडल महामंत्री मानसिंह पाल का निधन होने से क्षेत्र में शोक की लहर छा गई। मानसिंह पाल के देहांत से भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी ने दुख व्यक्त किया, बुधवार को मुक्तिधाम में मुखाग्नि के बाद समाज जन, ग्रामीण जन एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर स्व मानसिंह पाल को श्रद्धांजलि अर्पित की। भाजपा के वरिष्ठ सिंह राजपूत ने कहां की स्वर्गीय मानसिंह पाल पार्टी के अनुशासित एवं समर्पित कार्यकर्ता थे, उनके निधन से पार्टी को गहरी क्षति हुई है इसकी भरपाई होना मुश्किल है। स्वर्गीय मानसिंह पाल की शव यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, ग्रामीण जन एवं समाज जन उपस्थित हुए।
*80 लाख से अधिक विजिटर्स के साथ बनी सर्वाधिक लोकप्रिय*
*आपके जिले व ग्राम में दैनिक आजतक 24 की एजेंसी के लिए सम्पर्क करे - 8827404755*
0 Comments